करवा चौथ पर शहरवार चंद्रोदय का समय.
Karwa Chauth 2024 City Wise Moonrise Time: कार्तिक कृष्ण चतुर्थी के दिन रखा जाने वाला करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए खास होता है. परंपरा के अनुसार, इस दिन सुहागिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और शाम के समय चंद्र देव को अर्घ्य देव व्रत का पारण करती हैं. करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पूजन करती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं. पंचांग के अनुसार, इस साल करवा चौथ का व्रत रविवार 20 अक्टूबर को रखा जाएगा.
करवा चौथ व्रत के दिन व्रती महिलाओं को चंद्रोदय का खास इंतजार रहता है. ऐसा इसलिए क्योंकि चांद को देखने के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल करवा चौथ पर शहरवार चंद्रोदय का समय क्या है.
दिल्ली – रात 07:53 बजे
नोएडा- रात 07:52
मुंबई- रात 08:36
कोलकाता- रात 07:22
चंडीगढ़ – रात 07:48
पंजाब- रात 07:48
जम्मू- रात 07:52
लुधियाना- रात 07:52
देहरादून- रात 07:24
शिमला- रात 07:47
पटना- रात 07:29
लखनऊ- रात 07:42
कानपुर- रात 07:47
प्रयागराज- रात 07:42
इंदौर- रात 08:15
भोपाल- रात 08:07
अहमदाबाद- रात 08:27
चेन्नई – रात 08:18
बंगलुरु- रात 08:30
जयपुर- रात 08:05
रायपुर- रात 07:43
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस करवा चौथ के दिन ग्रहों का अद्भुत संयोग बनने जा रहा है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस बार करवा चौथ के दिन समसप्तक योग, बुधादित्य योग, गजकेसरी योग, महलक्ष्मी योग और शश योग का दुर्लभ संयोग बनेगा. ज्योतिष के जानकारों का दावा है कि करीब 72 साल के बाद करवा चौथ पर ऐसा दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है.
यह भी पढ़ें: करवा चौथ पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम
यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2024: पूजा की थाली में कितने करवे रखना है शुभ, जानें करवा में क्या भरना होगा अच्छा
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…