Bharat Express DD Free Dish

Karwa Chauth Wishes: करवा चौथ पर अपनो को भेजें ये खास संदेश, इन कोट्स के साथ जाहिर करें अपने दिल की बात

करवा चौथ सिर्फ श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है, बल्कि एकता, परिवार और रिश्तों के स्नेह का भी उत्सव है.यह दिन हर विवाहित महिला के लिए खास होता है. वह अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए सूर्योदय से लेकर चांद निकलने तक निर्जला व्रत रखती है.

Edited by Radha Priya

Karwa Chauth Wishes: करवा चौथ भारतीय संस्कृति का एक ऐसा अनोखा त्योहार है जो प्रेम, निष्ठा और वैवाहिक बंधन प्रतीक है. यह दिन हर विवाहित महिला के लिए खास होता है. वह अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए सूर्योदय से लेकर चांद निकलने तक निर्जला व्रत रखती है.

सुबह की सरगी से दिन की शुरुआत होती है

सास अपनी बहू को आशीर्वाद के साथ पारंपरिक व्यंजन देती हैं. दिनभर व्रत रखने के बाद शाम को महिलाएं सुंदर कपड़े पहनकर सजती हैं, हाथों में मेंहदी लगाती हैं और परिवार के साथ करवा चौथ की पूजा करती हैं. पूजा के बाद चांद निकलने इंतज़ार रहता है. जैसे ही चांद निकलता है, महिलाएं छलनी से चांद को देखती हैं, आरती करती हैं और फिर अपने पति के हाथों से जल पीकर व्रत खोलती हैं.

Karwa Chauth Wishes and Quotes

यह पूरा दिन न सिर्फ श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है बल्कि एकता, परिवार और रिश्तों के स्नेह का भी उत्सव है. करवा चौथ केवल उपवास का त्योहार नहीं बल्कि यह विश्वास और प्रेम का प्रतीक है जो पति-पत्नी के रिश्ते को और गहरा बनाता है.

अगर आप भी इस अवसर पर अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं तो यहां कुछ सुंदर  Karwa Chauth Wishes और Quotes हैं जिन्हें आप सोशल मीडिया, मैसेज या कार्ड में शेयर कर सकते हैं.

  1.  चांद की चमक, थाली की रौनक, और पति के चेहरे की मुस्कान – बस यही है करवा चौथ की असली पहचान. शुभ करवा चौथ
  2. व्रत रखा है मैंने सिर्फ तेरी लंबी उम्र के लिए, खुदा करे हर जन्म में तू ही मेरा जीवनसाथी बने. हैप्पी करवा चौथ
  3. प्रेम, विश्वास और समर्पण का संगम है करवा चौथ. हर सुहागन के लिए यह दिन बन जाए खुशियों का पर्व
  4. चांद से प्यारा चेहरा हो तेरा, जीवन में सदा सुख का बसेरा हो तेरा. करवा चौथ की ढेरों शुभकामनाएं
  5. करवा चौथ के इस पावन पर्व पर दुआ है मेरी, तेरी जिंदगी चांद की तरह हमेशा रोशन रहे.
  6. यह करवा चौथ आपके वैवाहिक जीवन में अनंत खुशियाँ शांति और एकजुटता लाए.
  7. चांद की चमक से भी ज्यादा तुम प्यारी रहो, करवा चौथ पर दुआ करता हूं, तुम सदा हमारी रहो. करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं.
  8. व्रत रखा है मैंने बस एक प्यारी सी ख्वाहिश के साथ, हो लंबी उम्र तुम्हारी, हर जन्म में मिले तुम्हारा ही साथ.
  9. सुख-दुःख में हम-तुम, हर पल साथ निभाएंगे, एक जन्म नहीं सातों जन्म, पति-पत्नी बन आएंगे. हैप्पी करवा चौथ
  10. आज का दिन है बड़ा खास, आप के आने की है आस, थोड़ी भूख और थोड़ी प्यास, आप नहीं है पास, लेकिन हर पल है आपका एहसास. करवा चौथ की बधाई.
  11. चाँद की पूजा से करती हूँ तेरी सलामती की दुआ, तुझे लग जाए मेरी भी उमर, ग़म रहे हर पल तुझसे जुदा. करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं.
  12. प्यारा करवा चौथ का है ये त्यौहार, मिलती है इसमें खुशियां हजार, यूं ही बढ़ता रहे, सदा हमारा प्यार. हैप्पी करवा चौथ.
  13. माथे की बिंदिया चमकती रहे, हाथों में चूड़ी खनकती रहे. पैरो में पायल झनकती रहे, पिया तेरे प्यार की ज्योत दिल में सदा पनपती रहे. करवा चौथ की शुभकामनाएं.

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal 10 October 2025: किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रखना होगा संयम, पढ़ें 12 राशियों का आज का हाल

पारंपरिक संदेश भेज मनाएं खुशियां

  • करवा रानी करवा ले, सुघड़ सुहागन करवा ले,
    बना रहे अमर सुहाग हमारा, मां करवा का आशीष रहे.
    करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं.
  • हाथों में पूजा की थाली है, हर चेहरे पर आज लाली है.
    चांद की पूजा और पिया का इंतज़ार,
    करवा चौथ की यह पावन घड़ी आई है. करवा चौथ की शुभकामनाएं.
  • सजनी ने थाली सजा ली है, दीपों की लौ जला ली है.
    पिया के नाम का व्रत रखा, सिंदूर से मांग सजा ली है. करवा चौथ की शुभकामनाएं.
  • इस करवा चौथ पर दुआ है हमारी, सात जन्मों तक आपका साथ बना रहे प्यारा.
    करवा चौथ की हार्दिक बधाई.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read