आस्था

सावन के पावन महीने में शिव-पार्वती की कृपा पाने का सुनहरा अवसर, जानिए क्या होता है भौम प्रदोष और जया पार्वती प्रदोष ?

सावन महीना हिंदू धर्म के लिए सबसे पावन महीना होता है. इस माह में खास करके भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है. सावन में जिस मंगलवार को प्रदोष पड़ता है, उसी को भौम प्रदोष कहा जाता है. भगवान शिव की कृपा पाने के लिए लोग इस व्रत को करते हैं.

जया व्रत कब शुरू हो रहा है ?

मंगलवार को ही जया पार्वती व्रत शुरू हो रहा है. इस दिन सूर्य मिथुन राशि में ही बने रहेंगे और चंद्र देव मिथुन राशि से धनु राशि में चले जाएंगे. पंचांग के मुताबिक 7 जुलाई की रात में ही लगभग 11 बजकर 10 मिनट पर ही त्रयोदशी तिथि लग जाएगी. यह तिथि 9 जुलाई की रात 12 बजकर 38 मिनट तक रहेगी और इसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी. इसका शुभ मुहूर्त शाम 7 बजकर 23 मिनट से 9 बजकर 24 मिनट तक ही रहेगा.

भौम प्रदोष का महत्व

भौम प्रदोष मंगलवार को पड़ता है. यह प्रदोष महादेव के साथ-साथ मंगल ग्रह की शांति के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. इसका व्रत रखने से कर्ज, शत्रु बाधा, भूमि विवाद और खून से जुड़ी किसी समस्या से राहत मिलती है. शिव पुराण के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति की मन की इच्छा पूरी नहीं हो रही है, तो उस व्यक्ति को यह व्रत जरूर करना चाहिए. इस व्रत को करने से सभी की मन की इच्छाएं पूरी हो जाती हैं और साथ ही साथ जीवन की तमाम कष्टों और समस्याओं से मुक्ति मिलती है.

जया पार्वती व्रत का महत्व

जया पार्वती व्रत आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि से शुरू हो जाता है और यह कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि तक चलता है. इस व्रत को गुजरात और पश्चिम भारत के लोग मुख्य रूप से मनाते हैं. इस व्रत को अविवाहित कन्याएं मनचाहा वर पाने के लिए करती हैं. एक मान्यता यह भी है कि भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए मां पार्वती ने इस व्रत को किया था.

एक मान्यता ये भी

एक मान्यता यह भी है कि इस दिन बालू का हाथी बनाकर उस पर पांच तरह के फल, पांच तरह के फूल और पांच प्रसाद चढ़ाने से मां पार्वती खुश होती हैं और अच्छे वर का आशीर्वाद देती हैं. इस व्रत की विधि हरतालिका तीज, मंगला गौरी व्रत और गणगौर व्रत जैसी ही की जाती है.

व्रत करने का नियम

इस व्रत वाले दिन उपासक सबसे पहले सुबह उठकर स्नान करें फिर साफ या नए कपड़ पहनें. इसके बाद जहां पूजा करना है वहां गंगाजल से उस जगह को शुद्ध करें. लाल कपड़ा को एक चौकी पर बिछाकर उसपर पूजन सामग्री रखें. फिर उस चौकी पर मां पार्वती और पार्वती की मूर्ती की स्थापना कर पूजा करें. इस पूजा में विशष रूप से नारियल फल चढ़ाना चाहिए. इस दिन पूजा वाले स्थान पर जया पार्वती व्रत की कथा कहना चाहिए और उसके बाद आरती करनी चाहिए. पूजाखत्म होने के उसके अगले दिन रेत वाले हाथी को किसी नदी या तालाब में विसर्जित करना चाहिए.

इस व्रत वाले दिन उपासक सबसे पहले सुबह उठकर स्नान करें, फिर साफ या नए कपड़े पहनें. इसके बाद जहां पूजा करनी है, वहां गंगाजल से उस जगह को शुद्ध करें. लाल कपड़े को एक चौकी पर बिछाकर उस पर पूजन सामग्री रख लें फिर उस चौकी पर मां पार्वती और भगवान शिव की मूर्ति की स्थापना कर पूजा करें. इस पूजा में विशेष रूप से नारियल फल चढ़ाना चाहिए. इस दिन पूजा वाले स्थान पर जया पार्वती व्रत की कथा कहनी चाहिए और उसके बाद आरती करनी चाहिए. पूजा खत्म होने के बाद अगले दिन रेत वाले हाथी को किसी नदी या तालाब में विसर्जित करना चाहिए.

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

4 hours ago