Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

भारी बारिश की वजह से केदारनाथ यात्रा पर लगा ब्रेक, गौरीकुंड और सोनप्रयाग में रोके गए यात्री

केदारनाथ यात्रा को भारी बारिश के कारण अस्थायी रूप से रोक दिया गया है. गौरीकुंड और सोनप्रयाग में यात्रियों को रोका गया है. मौसम विभाग ने भूस्खलन और बारिश को लेकर दो दिन का अलर्ट जारी किया है.

Kedarnath Yatra: केदारनाथ यात्रा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. भारी बारिश की वजह से यात्रा पर कुछ समय के लिे रोक लगाने का फैसला लिया गया है.

वहीं मौसम को ध्यान में रखकर सोनप्रयाग और गौरीकुंड में कई यात्रियों को रोका गया है. साथ ही मौसम विभाग ने आज भी रूद्रप्रयाग और कमोली जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

दो दिन के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 2 दिन के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही भूस्खलन की चेतवनी भी कई इलाकों में जारी कर दी गई है.

बता दें कि पहाड़ों में मौसम विभाग की तरफ से की गई सारी भविष्यवाणियां सच साबित हो रही हैं. बारिश की वजह से अलकनंदा और मंदाकिनी नदी भी उफान पर है.

नदियों में बढ़ा पानी का स्तर

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग और आसपास के इलाकों की नदियों में पानी का स्तर काफी ज्यादा बढ़ गया है.

बदलते मौसम का मिजाज देखते हुए बद्रीनाथ जाने वाले रास्ते को लैंडस्लाइड की वजह से बंद किया गया है. वहीं गौरीकुंड में सड़कों से मलवा हटाने का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा.

भारी बारिश की वजह से यात्रियों को हो रही परेशानी

दरअसल उत्तराखंड में इन दिनों भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में भूस्खलन की खबरें सामने आ रही हैं. कुछ दिनों पहले ही सोनप्रयाग में भूस्खलन की घटना सामने आई थी, इस दौरान करीब 40 से ज्याद यात्री फंस गए थे.


ये भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा में 4 दिन में 70 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, स्थानीय लोगों ने किया गर्मजोशी से स्वागत


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital