आस्था

खरमास इस दिन से होगा शुरू, जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं

Kharmas 2024 Date Dos and Donts: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में जाना संक्रांति कहलाता है. सूर्य देव जब वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश करते हैं तो उसे धनु संक्रांति कहा जाता है. आम बोलचाल में धनु संक्रांति को धनु खरमास भी कहते हैं. सूर्य देव जब धनु राशि में प्रवेश करते हैं तो खरमाल शुरू हो जाता है. वहीं, जब सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो खरमास समाप्त हो जाता है. इस दौरान हर प्रकार के शुभ और मांगलिक कार्यों पर पाबंदी लग जाती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल धनु खरमास कब से शुरू होगा और इस दौरान कौन-कौन से कार्य नहीं किए जाते हैं.

कब से शुरू होगा खरमास?

पंचांग के अनुसार, सूर्य देव 15 दिसंबर को रात 10 बजकर 19 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे. इसके साथ ही सूर्य देव इस राशि में 14 जनवरी 2025 को सुबह 9 बजकर 03 मिनट तक रहेंगे और उसके बाद मकर राशि में प्रवेश करेंगे.

खरमास में क्यों नहीं होते मांगलिक कार्य

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव जब बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश करते हैं तो उनकी शक्ति कमजोर हो जाती है. इस वजह से खरमास में मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं. शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए बृहस्पति ग्रह का अनुकूल होना अनिवार्य माना गया है.

खरमास में क्या ना करें

धर्मशास्त्रों के अनुसार, खरमास में शादी-विवाह, मुंडन, जनेऊ (उपनयन संस्कार), कान छिदवाना, नाक छिदवाना, नया घर बनवाना, घर खरीदना, गृह प्रवेश जैसे शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं. इसके अलावा इस दौरान कोई भी नया व्यापार शुरू करना अशुभ माना गया है. खरमास के दौरान बहू या बेटी की विदाई करना भी अशुभ माना गया है.

खरमास में किए जा सकते हैं ये काम

खरमास के दौरान प्रेम विवाह किया जा सकता है. इसके साथ ही अगर कुंडली में बृहस्पति, धनु राशि में हो तो इस दौरान शुभ कार्य किए जा सकते हैं. इसके अलावा अगर जो काम नियमित रूप से किये जा रहे हों उन्हें खरमास में जारी रखा जा सकता है. धनु खरमास में अन्नप्राशन और जातकर्म संस्कार किये जा सकते हैं. खरमास में गया में श्राद्धकर्म किया जा सकता है.

Dipesh Thakur

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

48 minutes ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

4 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

4 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

5 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

5 hours ago