देश

तमाम पाबंदियां लागू होने के बाद भी नहीं कम हो रहा वायु प्रदूषण, दिल्ली के कई इलाकों में AQI पहुंचा 400 पार

Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में (सीपीसीबी) के मुताबिक, गुरुवार सुबह 7:15 बजे तक राजधानी दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 389 पर बना हुआ था, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है. यह स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है और नागरिकों को विशेष सतर्कता बरतने की चेतावनी दी गई है.

दिल्ली के 12 इलाकों में 400 पार AQI

दिल्ली के 12 इलाकों में एक्यूआई 400 से ऊपर पहुंच चुका है, जो बेहद गंभीर श्रेणी में आता है. अलीपुर में 408, आनंद विहार में 405, अशोक विहार में 414, बवाना में 418, द्वारका सेक्टर 8 में 401, जहांगीरपुरी में 435, मुंडका में 413, नेहरू नगर में 411, पंजाबी बाग में 407, रोहिणी में 407, शादीपुर में 412 और वजीरपुर में 436 है.

कई इलाकों में AQI 300 पार

इसके अलावा, दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 300 और 400 के बीच बना हुआ है. इन इलाकों में प्रदूषण का स्तर भी चिंताजनक है. आया नगर में 369, चांदनी चौक में 339, मथुरा रोड में 343, डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में 368, डीटीयू में 360, आईजीआई एयरपोर्ट में 370, दिलशाद गार्डन में 341, आईटीओ में 365, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 354, लोधी रोड में 335, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 372, महेंद्र मार्ग में 365, नजफगढ़ में 366, नरेला में 395, नॉर्थ कैंपस डीयू में 356, एनएसआईटी द्वारका में 365, ओखला फेस-2 में 389, पटपड़गंज में 381, आर के पुरम में 389, सिरी फोर्ट में 373, सोनिया विहार में 394 और श्री अरविंदो मार्ग का एक्यआई 360 दर्ज किया गया.

लगाई गई हैं कड़ी पाबंदियां

बता दें कि राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण से सांस लेना दुश्वार हो गया है. प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए सोमवार से दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के चौथे चरण (ग्रैप-4) को लागू कर दिया गया है. ग्रैप-4 लागू किए जाने के बाद वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार द्वारा कई कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं. दिल्ली में कारखानों, निर्माण कार्यों, और यातायात पर कड़ी पाबंदियां लगाई गई है.

यह भी पढ़ें- Air Pollution: सरकार ने कहा- दिल्ली में अब 50% कर्मचारियों के लिए ‘वर्क फ्रॉम होम’, निजी संस्थानों के लिए भी सुझाव

आपको बताते चलें, प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और औसत एक्यूआई 450 को पार कर जाता है तो ग्रैप का चौथा चरण लागू किया जाता है. ग्रैप-4 लागू होने के बाद प्रतिबंध सबसे ज्यादा और सबसे कड़े होते हैं. राजधानी में ट्रक, लोडर समेत अन्य भारी वाहनों को दिल्ली में प्रवेश करने की इजाजत नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

11 minutes ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

4 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

4 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

4 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

4 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

4 hours ago