आस्था

Astro Tips: जानें क्यों लगाया जाता है माथे पर तिलक ? किसी दिन चंदन तो किसी दिन भस्म लगाने की है मान्यता

Astro Tips: प्राचीन काल से ही हिंदू धर्म में तिलक लगाने की परंपरा रही है. आपने देखा होगा कि पूजा के दौरान माथे पर अधिकतर लोग तिलक लगाते हैं. तिलक लगाने के भी कई तरीके होते हैं. कोई हाथ की उंगली से तो कोई किसी लकड़ी से तो कोई दूसरे के हाथों लगवाता है तिलक. माना जाता है कि तिलक लगवाने से दिमाग में शांति बनी रहती है और एक अलग तरह की सकारात्मकता आती है.

इसके अलावा हफ्ते के सातों दिन अलग-अलग चीजों के तिलक लगाने से अलग-अलग तरह के लाभ मिलते हैं. जैसे आपने देखा होगा कोई सिंदूर तो कोई हल्दी चावल तो कोई भस्म का उपयोग करके तिलक लगाता है. इसके अलावा ज्योतिष में माना जाता है कि तिलक से मस्तिष्क को मिलने वाली शांति उसके शरीर में भी एक सकारात्मक संदेश भेजती है. तिलक लगाने से एकाग्रता भी बढ़ती है

क्या है तिलक लगाने के नियम
पंडित जितेंद्र कुमार तिवारी कहते हैं कि अगर आप प्रतिदिन तिलक लगा रहे हैं तो अनामिका उंगली का प्रयोग करें. वहीं आप दूसरे के सिर पर तिलक लगा रहे हैं तो अंगूठे का उपयोग करना चाहिए. इसके अलावा विभिन्न ग्रहों की शांति के लिए अलग-अलग पदार्थों के तिलक लगाए जाते हैं

इसे भी पढ़ें: Astro Tips: कपड़ों से भी जुड़े हैं किस्मत के तार, नए कपड़े खरीदने और पहनने से पहले इन बातों को जान लें

भगवान शंकर जी के भक्त 3 लंबी लाइनों में तिलक लगाते हैं तो हनुमान जी को खुश करने के लिए सिंदूर और चमेली के मिश्रण से बना तिलक लगाना चाहिए.

अलग-अलग दिन के लिए तिलक के नियम भी हैं अलग Astro Tips

सभी दिनों के लिए अलग-अलग चीजों से तिलक लगाने पर विशेष लाभ मिलता है. माना जाता है कि सोमवार के दिन सफेद चंदन या फिर भस्म का तिलक लगाने से शिव जी की कृपा मिलती है. इसी तरह मंगलवार के दिन रोली सिंदूर और चमेली का तेल तो बुधवार के दिन सूखे सिंदूर का तिलक लगाया जाता है.

इससे व्यक्ति के बुद्धि विवेक में बढ़ोतरी होती है. वहीं गुरुवार के दिन सफेद चंदन की लकड़ी को पत्थर पर घिस कर उसमें केसर को भलीभांति मिलाने के बाद उसका तिलक लगाया जाता है. माना जाता है इससे किसी भी तरह की परेशानी और आर्थिक संकट दूर होता है. शुक्रवार के दिन लाल चंदन लगाने से सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है तो शनिवार के दिन भस्म का तिलक लगाया जा सकता है.

Rohit Rai

Recent Posts

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

35 minutes ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

41 minutes ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

48 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

1 hour ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

1 hour ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

1 hour ago