आस्था

Krishna Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को इन मधुर भजनो से करें प्रसन्न, हर कोई भक्ति में हो जाएगा लीन

Janmashtami 2025: भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन द्वारिकाधीश भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था. सनातन धर्म को मानने वाले इस दिन भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को बहुत धूमधाम से मनाते हैं. आज 16 अगस्त को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा. कृष्ण जन्मोत्सव के दिन लोग उनके आगमन के लिए अपने घरों और मंदिरों की विशेष सजावट करते हैं. भगवान को चढ़ाने के लिए छप्पन भोग बनाए जाते हैं. भजन गाते हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए बाल गोपाल के कुछ खास भजन लेकर आए हैं, जिसे गाने से हर कोई उनकी भक्ति में लीन हो जाएगा.

Krishna Janmashtami 2025 Bhajan

1- श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाउं

श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं,

हे गिरिधर तेरी आरती गाऊं ।

आरती गाऊं प्यारे आपको रिझाऊं,

श्याम सुन्दर तेरी आरती गाऊं ।

॥ श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं..॥

मोर मुकुट प्यारे शीश पे सोहे,

प्यारी बंसी मेरो मन मोहे ।

देख छवि बलिहारी मैं जाऊं ।

॥ श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं..॥

चरणों से निकली गंगा प्यारी,

जिसने सारी दुनिया तारी ।

मैं उन चरणों के दर्शन पाऊं ।

॥ श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं..॥

दास अनाथ के नाथ आप हो,

दुःख सुख जीवन प्यारे साथ आप हो ।

हरी चरणों में शीश झुकाऊं ।

॥ श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं..॥

श्री हरीदास के प्यारे तुम हो ।

मेरे मोहन जीवन धन हो।

देख युगल छवि बलि बलि जाऊं ।

॥ श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं..॥

श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं,

हे गिरिधर तेरी आरती गाऊं ।

आरती गाऊं प्यारे आपको रिझाऊं,

श्याम सुन्दर तेरी आरती गाऊं ।

2- तेरी बांकी अदा ने ओ सांवरे,

तेरी बांकी अदा ने ओ सांवरे,

हमें तेरा दीवाना बना दिया।

तेरा टेढ़ा मुकुट तेरी टेढ़ी छटा,

तेरा बांका मुकुट तेरी बाँकी छटा,

हमें तेरा दीवाना बना दिया॥

तूने हमें भी आशिक़ बना दिया ॥

तेरा प्यार है मेरी ज़िन्दगी,

मेरा काम है तेरी बन्दगी,

जो तेरी ख़ुशी वो मेरी ख़ुशी।

तेरी इक नज़र का सवाल है,

हमें होश है न ख्याल है,

तूने हमें दीवाना बना दिया॥

तेरी बांकी अदा ने…

मेरे दिल में तूं ही तूं बसा,

मुझे छाया तेरा ही नशा,

मैं जिस्म हूँ मेरी जान तूँ।

तेरा जादू जब से सवार है,

मुझे चैन है ना करार है,

तूने हमे भी कायल बना दिया॥

तेरी बांकी अदा ने…

मेरी जिंदगी का नाज़ तूँ ,

मेरी हर ख़ुशी का राज तूँ,

तेरी हर अदा सबसे जुदा।

ये जो हल्का हल्का सुरूर है ,

ये तेरी नज़र का कसूर है ,

तूने हमें भी आशिक़ बना दिया ॥

तेरी बांकी अदा ने…

3 – मीठी-मीठी मेरे सांवरे की….

मीठी-मीठी मेरे सांवरे की मुरली बाजै…. मीठी मुरली बाजै….

होकर श्याम की दीवानी राधा-रानी नाचै ॥,

मीठी-मीठी मेरे सांवरे की मुरली बाजै…. प्यारी बंसी बाजै….

होकर श्याम की दीवानी राधा-रानी नाचै ॥,

छोटो सो कन्हैयों मेरो बांशुरी बजावै ॥,

यमुना की नारी देखो रास-रचावै,

पकड़ी राधे जी की बईयां….

पकड़ी राधे जी की बईयां, देखो घुमर-घाले,

हो… देखो घुमर-घाले,

होकर श्याम की दीवानी राधा-रानी नाचै ॥,

मीठी-मीठी मेरे सांवरे की मुरली बाजै… प्यारी बंसी बाजै…

होकर श्याम की दीवानी राधा-रानी नाचै ॥,

छम-छम बाजे देखो राधे की पैजनियाँ ॥,

नाचे रे कन्हैयों मेरो छोड़ के मुरलियां ॥,

राधे संग में नैन लड़ावे….

राधे संग में नैन लड़ावे, नाचै सागे-सागे,

हो… नाचै सागे-सागे,

होकर श्याम की दीवानी राधा-रानी नाचै ॥,

मीठी-मीठी मेरे सांवरे की मुरली बाजै… प्यारी बंसी बाजै…

होकर श्याम की दीवानी राधा-रानी नाचै ॥,

प्यारी-प्यारी लागे देखो जोड़ी राधे-श्याम की ॥,

शान है या जान है या देखो सारे गाँव की ॥,

राधे-श्याम की जोड़ी ने….

राधे-श्याम की जोड़ी ने, हिबड़े माहि राखै,

हो… हिबड़े माहि राखै,

होकर श्याम की दीवानी राधा-रानी नाचै ॥,

मीठी-मीठी मेरे सांवरे की मुरली बाजै… प्यारी बंसी बाजै…

होकर श्याम की दीवानी राधा-रानी नाचै ॥

बाजे रे मुरलियां देखो बाजे रे पैजनियाँ ॥,

भगतां ने बनाले तेरे गाँव की गुजरियां ॥

हो करदे बनवारी यों काम….

हां करदे बनवारी यों काम, तेरो कांई लागै,

हो… तेरो कांई लागै,

होकर श्याम की दीवानी राधा-रानी नाचै ॥,

मीठी-मीठी मेरे सांवरे की मुरली बाजै… प्यारी बंसी बाजै…

होकर श्याम की दीवानी राधा-रानी नाचै ॥

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

PM मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव, पत्नी-बेटी के साथ पहुंचे प्रधानमंत्री आवास; नन्ही बच्ची के भजन पर मंत्रमुग्ध हुए PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…

3 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘मिशन उत्तराखंड’ का किया आगाज, तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनाने का दिया लक्ष्य

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…

60 minutes ago

धनतेरस 2026: पूजा का शुभ समय, क्या खरीदें और क्या नहीं? जानिए पूजन की आसान विधि

धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…

1 hour ago

धनतेरस पर खरीदी है सोना, चांदी या झाड़ू? घर लाने के बाद सबसे पहले करें ये काम, तभी मिलेगा शुभ फल

धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…

1 hour ago

150 साल पुरानी दुकान पर सरकारी नोटिस, सिस्टम से भिड़े अरुण गोविल; कैसी है फिल्म ‘नोटिस’?

Notice Movie Review: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया करीब 39 साल बाद फिल्म 'Notice' में…

1 hour ago

6 नवंबर 1944: जब अमेरिका के बी रिएक्टर में शुरू हुआ प्लूटोनियम का उत्पादन, इसी से बना था नागासाकी पर गिराया गया परमाणु बम

6 नवंबर 1944 को अमेरिका के हैनफोर्ड स्थित बी रिएक्टर में बड़े पैमाने पर हथियार-ग्रेड…

2 hours ago