Dhanteras 2024 Lakshmi Narayan Yog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल का धनतेरस बहुत खास है. दलअसल इस दिन बुध के गोचर से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शुक्र ग्रह पहले से ही वृश्चिक राशि में विराजमान है और इस राशि में बुध के आने से लक्ष्मी नारायण योग बनेगा. धनतेरस पर बनने वाला यह शुभ योग मिथुन समेत 5 राशियों के लिए बेहद खास है. ऐसे में आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन बनने वाला शुभ और लाभकारी योग किन राशियों के लिए किस्मत बदलने वाला साबित होगा.
धनतेरस पर बुध और शुक्र के मिलने से बनने वाला लक्ष्मी नारायण योग वृषभ राशि के लिए शुभ माना जा रहा है. इस शुभ योग के प्रभाव दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. जीवनसाथी के साथ अगर किसी प्रकार का विवाद है तो उससे छुटकारा मिलेगा. नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन का योग है. व्यापार करने वालों की कमाई में वृद्धि होगी. बोनस मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. कारोबार में उन्नति के साथ-साथ बिजनेस बढ़ सकता है. पार्टनरशिप वाले व्यापार से लाभ होगा. बिजनेस पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा.
मिथुन राशि वालों को धनतेरस पर बनने वाला लक्ष्मी नारायण योग लाभ देगा. इस शुभ योग के प्रभाव से विरोधियों को पराजित कर पाएंगे. आमदनी के नए स्रोत बनेंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी. सेहत में सुधार होगा. कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा. अप्रत्याशित धन लाभ के योग हैं.
इस राशि के जातकों को व्यापार में धन कामने का योग है. सोची हुई योजनाएं कामयाब होंगी. संतान की तरफ से खुशियां मिलेंगी. विदेश से धन लाभ होगा. आयात-निर्यात के व्यापार से जुड़े जातकों की कमाई बढ़ेगी. नौकरी और कारोबार में स्थिति अच्छी रहेगी. वाहन सुख प्राप्त होगा.
वृश्चिक राशि वालों के लिए धनतेरस काफी शुभ है. बिजनेस में जबरदस्त आर्थिक लाभ के कई प्रबल योग बनेंगे. व्यापार में महत्वपूर्ण डील फाइनल कर सकते हैं. कामयाबी की नई ऊंचाई को छू पाएंगे. बिजनेस में बंपर कमाई से आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. भौतिक सुख के साधन बढ़ेंगे. नया वाहन, घर या सोने के आभूषण खरीद सकते हैं. जीवनसाथी से भरपूर प्यार मिलेगा. कोई बड़ा उपहार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा.
मीन राशि के लिए धनतेरस उत्तम माना जा रहा है. किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा. अधूरे काम पूरे होंगे. वाहन सुख प्राप्त होगा. आत्मविश्वास मजबूत होगा. कार्यस्थल पर किए गए कार्यों से मान-सम्मान बढ़ेगा. पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है. अचानक बड़ा धन लाभ होगा. कारोबार में आर्थिक स्थिति पहले से और अच्छी होगी. आर्थिक संतुलन बना रहेगा.
Donald Trump Allegation: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस केउल ने डोनाल्ड ट्रंप पर 1993 में दुष्कर्म…
SP Congress Alliance: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे…
सुप्रीम कोर्ट 30 अक्टूबर को मोकामा विधायक अनंत सिंह की जमानत रद्द करने की मांग…
रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…
Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…
जन सुराज पार्टी के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड में रेलवे ट्रैक के…