Categories: देश

Mumbai Police ने सलमान खान को धमकी देने वाले को झारखंड से गिरफ्तार किया

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को जान से मारने धमकी और पांच करोड़ रुपए की फिरौती मांगने वाले को मुंबई पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार किया है. दरअसल, कुछ दिन पहले मुंबई ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर सलमान खान को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी मिली थी. धमकी देने वाले आरोपी ने पांच करोड़ रुपए की फिरौती की मांग की थी और बॉलीवुड एक्टर को जान से मारने को कहा था. हालांकि, बाद में आरोपी ने उसी हेल्पलाइन नंबर पर माफी थी. अब मुंबई पुलिस ने आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार कर लिया है और उसको पूछताछ के लिए मुंबई ले जाया जा रहा है.

मुंबई पुलिस ने बुधवार को बताया कि सलमान खान को धमकी देने वाला आरोपी झारखंड के जमशेदपुर से गिरफ्तार किया गया है. वर्ली पुलिस की एक टीम उससे पूछताछ कर रही है. बता दें कि पिछले हफ्ते मुंबई ट्रैफिक पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर सलमान खान से 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांग करते हुए एक धमकी भरा संदेश मिला था. इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी.

बॉलीवुड एक्टर को चेतावनी दी गई थी अगर उन्होंने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ मामले को सुलझाने के लिए 5 करोड़ रुपये नहीं दिए तो उनका हश्र मारे गए मुंबई के एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा.


ये भी पढ़ें- दाऊद के ‘दुश्मन’ छोटा राजन को बॉम्बे हाईकोर्ट से 1 लाख के बॉन्‍ड पर मिली जमानत, आजीवन कारावास की सजा निलंबित


यह धमकी भरा मैसेज मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर 17 अक्टूबर को आया था. आरोपी ने अपने मैसेज में लिखा था, ‘अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं और लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं, तो उन्हें 5 करोड़ रुपये देने होंगे. अगर ऐसा नहीं किया तो उनका हश्र बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा.’ हालांकि, उसी हेल्पलाइन नंबर पर एक और मैसेज आया, जिसमें दावा किया गया था कि पहला वाला मैसेज गलती से भेजा गया था.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago