आस्था

19 जुलाई तक इन राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले! लक्ष्मी नारायण योग बदलकर रख देगा सबकुछ

Lakshmi Narayan Yog: ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक, शुक्र देव 7 जुलाई को अपनी चाल बदलकर चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश कर चुके हैं. कर्क राशि में पहले से ही ग्रहों के राजकुमार की मौजूदगी है. ऐसे में यहां शुक्र और बुध के मिलने से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हुआ है. शुक्र और बुध की युति से बना लक्ष्मी नारायण योग का खास संयोग 19 जुलाई तक बना रहेगा. ज्योतिष शास्त्र में शुक्र का संबंध धन की देवी लक्ष्मी से बताया गया है. ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानते हैं कि लक्ष्मी नारायण योग किन राशियों के लिए खास और लाभकारी है.

मिथुन राशि

लक्ष्मी नारायण योग मिथुन राशि के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है. इस योग के शुभ प्रभाव से नौकरीपेशा वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा. सरकारी नौकरी करने वालों को शुभ समाचार प्राप्त होगा. बिजनेस में आर्थिक स्थित और भी अच्छी होगी. रोजगार में तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे. सेहत अच्छी बनी रहेगी. परिवार के लोगों का साथ मिलेगा. जो लोग साझेदारी वाला व्यापार कर रहे हैं, उन्हें इस दौरान खास लाभ प्राप्त होगा. नौकरी में प्रमोशन का चांस बनेगा.

कर्क राशि

लक्ष्मी नारायण योग के शुभ प्रभाव से कर्क राशि के लोग धनवान बन सकते हैं. व्यापार करने वालों को इस दौरान खास तरक्की होगी. धन के आगमन का नया स्रोत बनेगा. कर्ज से मुक्ति का रास्ता साफ होगा. परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. कारोबार में जबरदस्त आर्थिक लाभ देखने को मिलेगा. शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव से ऐश्वर्य के साधनों में वृद्धि होगी. सुख के साधन बढ़ेंगे. व्यापार में निवेश का भरपूर लाभ मिलेगा.

मकर राशि

शुक्र और बुध की युति से बना लक्ष्मी नारायण योग 19 जुलाई तक धन लाभ करा सकता है. व्यापार करने वालों को जमकर मुनाफा प्राप्त होगा. साथ ही उसमें विस्तार भी होगा. मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी. नौकरी में पदोन्नति का योग बनेगा. घर-परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. बिजनेस में पहले किए हुए निवेश का लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़ें: शुक्र का उदय इन 3 राशियों के लिए मंगलकारी, 9 महीना वरदान-समान; धन-दौलत में होगा जबरदस्त इजाफा

यह भी पढ़ें: चंद्र-मंगल की युति से बना ‘महालक्ष्मी राजयोग’, इन राशियों के लिए बेहद खास, बरसेगा पैसा!

Dipesh Thakur

Recent Posts

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

3 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

29 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

32 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago