आस्था

नजर दोष से जिंदगी हो जाती है तबाह, इस उपाय से दूर करें बच्चों और कारोबार पर लगने वाला नजर दोष

Remedies For Nazar Dosh: जीवन में उतार चढ़ाव लगा रहता है. लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि हमसे जुड़ी चीजें अचानक से बदलनी शुरु हो जाती हैं. यह अचानक से होने वाला बदलाव जहां नौकरी से लेकर घर परिवार में अस्थिरता ले आता है, वहीं अचानक से अच्छे चल रहे व्यापार में घाटा भी दिलाने लगता है. नौबत यहां तक आ जाती है कि अच्छा खासा चल रहा करियर अर्श से फर्श पर आ जाता है. वहीं परिवार में स्वस्थ्य व्यक्ति या बच्चे का सेहत खराब होना, घर में कलह होना, बनता हुआ काम बिगड़ने लगना, धन का का नाश होना आदि चीजें देखने को मिलती हैं.

अन्य कारणों के अलावा माना जाता है कि यह किसी की बुरी नजर का फिर किसी टोटके का परिणाम भी हो सकता है. पुराने समय से ही नजर उतारने के लिए कई उपाय किए जाते रहे हैं. इन उपायों के बाद समस्याओं में राहत मिलती भी दिखाई देती रही है. इसके बाद धीरे-धीरे जिंदगी की गाड़ी पटरी पर आनी शुरु हो गई. ज्योतिष में भी लग्न कमजोर होने या लग्न पर नकारात्मक ग्रहों का प्रभाव पड़ने पर ऐसे लोगों को नजर दोष की समस्या हो सकती है. ऐसे में आइए जानते हैं ऐसे कौन से प्रचलित टोटके रहे हैं, जिन्हें आजमाकर इस समस्या से राहत मिलने की उम्मीद रहती है. इनमें से कई उपाय बहुत ही आसानी से आजमाए जा सकते हैं

कारोबार में घाटा होने पर आजमाएं यह उपाय

अच्छे खासे चल रहे व्यापार में जब अचानक से मंदी आने लगे तो यह बुरी नजर का लक्षण हो सकता है. ऐसे में रविवार या मंगलवार के दिन दुकान या प्रतिष्ठान के सामने नींबू-मिर्च लटका सकते हैं. वहीं दुकान में शाम के समय गोबर के उपले पर लोहबान जलाने से भी कारोबार में नजर दोष की समस्या दूर होती है.

नई गाड़ी को बचाएं दूसरों की नजर से

नई गाड़ी खरीदने के बाद अक्सर लोग मंदिर में पूजा पाठ कराने के बाद साइड मिरर या कहीं पर छोटा सा काला रिबन बांध देते हैं. इसके अलावा दूसरों के अंदर से गाड़ी देखकर बुरी नीयत से आने वाली नकारात्मक उर्जा से बचने के लिए कुछ लोग गाड़ी पर कहीं स्वास्तिक का चिह्न बना देते हैं.

इस तरीके से उतारें बच्चों का नजर दोष

अक्सर देखा जाता है कि सबसे ज्यादा नजर बच्चों को लगती है. ऐसे में हो सके तो उन्हें चांदी से बने चांद का लॉकेट पहनाएं. वहीं जब बच्चा अचानक से भोजन करना कम कर दे तो उसके उपर से रोटी का टुकड़ा या बिस्किट को पांच बार उतार कर किसी काले कुत्ते को खिला दें.

इसे भी पढ़ें: Aak ke Upay: बेहद ही चमत्कारी माने जाते हैं आक के फूल के ये उपाय, आर्थिक तंगी और बीमारी से मिल सकती है निजात

बीमार पड़ने पर या फिर बच्चे द्वारा अजीब हरकर करने पर कुछ सूखी लाल मिर्च, थोड़ा काला सरसों और थोड़ा सेंधा नमक लेते हुए इसे बच्चे के सिर से लेकर पांव तक और आगे से लेकर पीछे तक तीन बार घुमाते हुए आग में डाल दें. इन उपायों से जल्द ही नजर दोष से छुटकारा मिलने की संभावना रहती है.

Rohit Rai

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

10 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

28 minutes ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

49 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

50 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

1 hour ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

1 hour ago