आस्था

Today Horoscope, 10 August 2023: इन राशि वालों पर आज लक्ष्मी जी रहेंगी मेहरबान तो इन्हें रखना होगा अपने क्रोध पर नियंत्रण, जानें कैसा गुजरेगा आपका दिन

Today Horoscope, 10 August 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइए देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज के दिन कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. वहीं नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं. शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन उत्तम है. परिवार में किसी नए मेहमान का अगमन हो सकता है.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आपको विपरीत परिस्थितियों में धैर्य रखने की कोशिश करना चाहिए. मतलबी लोगों से सावधान रहने की जरूरत हैं. आस-पड़ोस के वाद-विवाद में पड़ने से बचें. जीवनसाथी के साथ संबंधों में दरार पड़ने की आशंका है.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज के दिन पैसा बचाने की कोशिश करें. लोग आपकी समस्याओं का मजाक उड़ा सकते हैं. कड़ी मेहनत करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है. पाचन संबंधी दिक्कत आ सकती है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज आपका किसी करीबी से विवाद हो सकता है. रिश्तेदारों और दोस्तों से उपहार मिलने की संभावना है. किसी से कोई भी वादा सोच समझकर करें. अपने व्यवसाय से जुड़ी बातें दूसरों को बताने से बचें.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज आप अपना खाली समय धार्मिक कार्यों में व्यतीत कर सकते हैं. आज आपका मन एकांत में समय बीताने का करेगा. मन किसी अनहोनी से व्यथित हो सकता है. जीवनसाथी की बातों को नजरअंदाज ना करें.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज आपको किसी काम के न होने पर निराशा हो सकती है. अपने लिए लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ने के लिए दिन उत्तम है. कार्यक्षेत्र में किसी नई परियोजना का हिस्सा बन सकते हैं.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज के दिन आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए. संतान पक्ष से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है. बहुत अधिक चिंता रोग का कारक बन सकती है.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आप व्यवसाय में खूब पैसा कमा सकते हैं. जीवनसाथी से बहस करने से बचें. घर परिवार में शांति बनी रहेगा. खरीदारी के लिए किसी नई जगह जा सकते हैं. शाम के समय कुछ निराशा महसूस हो सकती है.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है. विदेश से व्यापार करने वालों को लाभ मिलने की उम्मीद है. दोस्तों या परिवार के साथ बाहर जाने की योजना बना सकते हैं. सेहत पर ध्यान दें.

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज के दिन लक्ष्मी जी आप पर मेहरबान हैं. हालांकि, बहुत अधिक खर्च कर सकते हैं. प्रेम संबंधों में नई शुरुआत हो सकती है. आज का दिन आपके लिए व्यस्त और सामाजिकता से भरा रहेगा.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा. अपने पैसे को लेकर सावधान रहें. किसी भी तरह के लेनदेन में सावधानी बरतें. निजी जीवन अच्छा गुजरेगा. संतान को लेकर कुछ चिंता हो सकती है.

इसे भी पढ़ें: Aak ke Upay: बेहद ही चमत्कारी माने जाते हैं आक के फूल के ये उपाय, आर्थिक तंगी और बीमारी से मिल सकती है निजात

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा. कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले थोड़ा समय लें. आज आप लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेंगे. आपकी कड़ी मेहनत और धैर्य रंग लाएगी. शाम के बाद आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है.

Rohit Rai

Recent Posts

जब PM मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र दिया, तो उसमें ‘सबका विश्वास’ और ‘सबका प्रयास’ भी जुड़ गया: अर्जुन मेघवाल

नई दिल्ली के भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम…

14 minutes ago

पंजाब चुनाव से पहले फिर साथ आए पुराने साथी, BJP-SAD गठबंधन का अमित शाह ने किया ऐलान

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से…

35 minutes ago

MP में अजब-गजब फैसला! शराब खरीदने से पहले डॉक्टर करेगा जांच, फिर मिलेगी दारू

Sagar Liquor News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब से मौतों के बाद…

39 minutes ago

यूपी में सरकार बनने पर हर गरीब को 20 लाख रुपये, चंद्रशेखर का बयान वायरल; जानें सच

नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के नाम से सोशल मीडिया…

48 minutes ago

‘कमल का फूल होगा सीएम पद का चेहरा’ केशव प्रसाद मौर्य के इस बयान से गरमाई यूपी की राजनीति

Keshav Prasad Maurya: जालौन के उरई पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-कांग्रेस गठबंधन…

49 minutes ago

बिहार और दक्षिण कोरिया के बीच बढ़ेगा सहयोग, निवेश-टेक्नोलॉजी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते

South Korea Investment: दक्षिण कोरिया के सियोल में Korea-India Bridge 2026 का शुभारंभ हुआ, जिसमें…

58 minutes ago