आस्था

Betel nut luck tips: सुपारी के इन उपायों से होगी पैसों की बारिश, मिलेगी मनचाही सफलता

Betel nut luck tips: धार्मिक कार्यों में सुपारी को बेहद ही पवित्र माना जाता है. कई ऐसे मांगलिक कार्य हैं, जो बिना इसके पूरे नहीं हो सकते. धर्म-कर्म के कामों के अलावा सुपारी से जुड़े कुछ ऐसे उपाय भी हैं, जो आपके सोये हुए भाग्य को जगा सकते हैं.

दूर होगी पैसों की दिक्कत

धन के बिना जीवन में कई कार्य पूरे नहीं हो सकते. कई लोग कमाने की कोशिश तो खूब करते हैं, लेकिन कहीं न कहीं उन्हें कामयाबी नहीं मिलती. अगर आपके लाख प्रयास के बाद भी धन संबंधी कार्यों मे किसी न किसी तरह की विघ्न बाधा आ रही है तो आप इस उपाय को कर सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले यह करना है कि जब भी आपके घर में पूजा-पाठ हो तो उसमें उपयोग की गई सुपारी को पूजा की समाप्ति के बाद उठा लें. फिर उसपर कलावा लपेटकर अपनी तिजोरी या पैसा रखने वाली जगह पर रख दें. इससे धन के आगमन के द्वार खुलते हैं और मां लक्ष्मी अपना आशीष बनाए रखती हैं.

व्यवसाय और रोजगार में मिलेगी सफलता

यह उपाय उनके लिए है जो अपने व्यापार और रोजगार से निराश चल रहे हैं. लंबे समय से एक ही स्थिति बनी हुई है और आगे की कोई राह दिखाई नहीं दे रही है. इसके लिए आपको  शनिवार के दिन संध्याकाल में पीपल के पेड़ के नीचे एक दीपक जलाना है. ऐसा करने के बाद वहां पर एक रुपये का सिक्का एक सुपारी के साथ रख कर आपकी जो भी अपनी मनोकामना हो उसे अपने मन में बोलना है. इसके अगले ही दिन इस पेड़ से एक पत्ता लेते हुए उसपर सिक्के और सुपारी को बांध लें. अब इसे ले जाकर उस जगह पर रख दें जहां आप अपने रुपये पैसे को रखते हैं.

ऐसा करने से बनेंगे बिगड़े काम

अगर आपका कोई काम सरकारी क्षेत्र से जुड़ा है और उसमें रुकावट आ रही है तो मंगलवार के दिन सुपारी का यह उपाय सफलता दिला सकता है. इसके लिए आपको इस दिन किसी एक पान के पत्ते पर लाल सिंदूर को घी में मिलाते हुए स्वस्तिक बनाना है. फिर एक सुपारी पर कलेवा बांधकर पान के पत्ते पर रख दें. बुधवार के दिन भगवान गणेश जी को लड्डू चढ़ाने के बाद उसमें से एक लड्डू पान के पत्ते पर रख लें. इसके बाद इसे बांधकर अपनी घर की अलमारी में रखें जल्द ही आपके काम बनने लगेंगे.

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य…’, पीएम मोदी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई देते हुए…

4 minutes ago

पीएम किसान की 24वीं किस्त पर आई बड़ी अपडेट! 16 दिन बीते, जानिए कब मिल सकता है दिवाली का बड़ा तोहफा

PM Kisan Update 2026: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को 24वीं…

10 minutes ago

Bigg Boss 20: वीकेंड का वार में फूटा भाईजान का गुस्सा! काजी तौकीर की लगी क्लास

'बिग बॉस 20' में हाल ही में आए वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल को शो के…

29 minutes ago

Petrol Diesel Prices Today: इन बड़े शहरों में 110 रुपये के पार पहुंचा पेट्रोल! फ्यूल भरवाने से पहले चेक कर लें आज के ताजा रेट

Petrol Diesel Prices Today: आज (शनिवार) सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों…

32 minutes ago

पड़ोसी देश में फिर भड़का ‘जिहादी तांडव’! रातों-रात 35 परिवारों को छोड़ना पड़ा अपना ही गांव, जानिए वजह

Pakistan News: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक ईसाई व्यक्ति पर ईशनिंदा का आरोप लगने…

42 minutes ago