लोहरी 2023 उपाय
Lohri 2023: लोहड़ी का त्योहार कई मायनों में बेहद ही खास है. नई फसल के आने की खुशी में लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है. इसे सिखों और पंजाबियों के प्रमुख त्योहार के रूप में जाना जाता है. पंजाब और उत्तर भारत के कई हिस्सों में इस त्योहार के दिन एक अलग ही रंग देखने को मिलता है. इस साल 2023 में लोहड़ी का यह पावन त्योहार 14 जनवरी के दिन मनाया जाएगा.
ज्योतिष के अनुसार लोहड़ी की रात को ही सूर्य का राशि परिवर्तन भी होता है. सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के अगले दिन मकर संक्रांति मनाई जाती है.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार लोहड़ी के पवित्र दिन अगर कुछ खास उपाय किये जाएं तो व्यक्ति के कई तरह के काम बन सकते हैं. वहीं इन उपायों से आर्थिक और पारिवार में चली आ रही परेशानियों से भी निजात मिलती है.
अगर आपका कोई काम बार-बार कोशिश करने के बाद भी पूरा न हो पा रहा हो और उसमें हर बार कोई न कोई अड़चन आ रही हो तो इस उपाय को आजमाया जा सकता है. इसके लिए आपको लोहड़ी के दिन कन्याओं को भोजन कराना होगा और उन्हें मीठे में रेवड़ियां देनी होगी.
इस उपाय से बनी रहेगी परिवार में सुख शांति
अगर आपके परिवार में किसी तरह का कलह हो और आए दिन किसी न किसी बात पर वाद-विवाद हो रहा हो तो लोहड़ी के दिन काली उड़द की खिचड़ी बनाएं ओर इसे किसी काली या सफेद गाय को खिला दें. जल्द ही आपके परिवार में इसका असर दिखने लगेगा.
धन के भरेंगे भंडार
जिस किसी की आर्थिक स्थिति लाख प्रयास करने के बाद भी सुधरने का नाम न ले रही हो तो उसके लिए यह उपाय बेहद कारगर है. इसके लिए आपको लोहड़ी के दिन लाल रंग का कपड़ा लेते हुए उसमें अधिक मात्रा में गेहूं बांधना होगा. इसके बाद इसे किसी गरीब या जरूरतमंद को दान कर दें. इस उपाय से मां लक्ष्मी की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगेगा.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…
पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…
U19 Asia Cup 2026 में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट से हार मिली.…