आस्था

Lord Ganesha : भगवान गणेश की पूजा अर्चना से जीवन में मिलती है सफलता : श्री महंत नारायण गिरि महाराज

Lord Ganesha :सिद्धपीठ श्री दूधेश्वरनाथ मठ महादेव मंदिर में जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत मंडल के अध्यक्ष एवं दूधेश्वरनाथ पीठाधीश्वर श्री महंत नारायण गिरी जी महाराज के पावन सानिध्य व अध्यक्षता में चार दिवसीय श्री दूधेश्वर गणपति लड्डू महोत्सव पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ चल रहा है।

Lord Ganesha की विधि विधान से हुई पूजा अर्चना

महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को कई शहरों से आए श्रद्धालुओं ने विधिविधान से पूजा-अर्चना की और महाराजश्री का आशीर्वाद लिया। श्री महंत नारायण गिरी जी महाराज ने स्वयं विधिविधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की।

स्वस्ति वाचन, संकल्प पूर्वक गणेश-गौरी पूजन, षोडश मातृका पूजन, कलश पूजन, नवग्रह पूजन, श्री सर्वतोभद्र मंडल पूजन, श्री गणेश जी का दूर्वा पूजन, मोदक एवं नानाविध द्रव्यों से गणेश सहस्रनाम द्वारा सहस्रार्चन सम्पन्न हुआ। साथ ही गणेश अथर्वशीर्ष, संकट नाशन गणेश स्तोत्र एवं गणेश पंचरत्न स्तोत्र का पाठ हुआ।

Lord Ganesha को 1100 लड्डुओं का भोग अर्पित किया गया

इस अवसर पर सप्तऋषि पूजन भी सम्पन्न हुआ, जिसमें सप्तऋषियों का आह्वान कर सभी के सुख-समृद्धि और राष्ट्रकल्याण की प्रार्थना की गई। भगवान को 1100 लड्डुओं का भोग अर्पित किया गया।

अपने आशीर्वचन में श्री महंत नारायण गिरी जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र गणपति को विघ्नहर्ता, गजानन और विनायक के नामों से जाना जाता है। वे बुद्धि, सफलता और समृद्धि के देवता हैं। बिना उनकी पूजा के कोई भी कार्य सिद्ध नहीं होता। गणपति पूजन से धैर्य, संयम और बुद्धि की प्राप्ति होती है, जिससे जीवन में सफलता मिलती है।

वेद विद्यालय के आचार्यों द्वारा चारों वेदों के मंत्रों से हुई पूजा

भगवान गणेश की पूजा-अर्चना दूधेश्वर वेद विद्यालय के आचार्यों द्वारा चारों वेदों के दिव्य मंत्रों के साथ सम्पन्न कराई गई. इसमें आचार्य लक्ष्मीकांत पाढ़ी, अमित गोस्वामी, प्राचार्य तोयराज उपाध्याय, वरिष्ठ आचार्य नित्यानंद, आचार्य रोहित त्रिपाठी, आचार्य अजय दाधीच, आचार्य किशन एवं आचार्य अनिल पाढ़ी तथा आचार्य दीपक सिंह ने विशेष भूमिका निभाई.

मीडिया प्रभारी एस.आर. सुथार ने बताया कि रात्रि 8 बजे से श्री राधा वल्लभ संकीर्तन मंडल द्वारा भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने देर रात तक भजनों का आनंद लिया.

Lord Ganesha की 30 अगस्त को होगी विदाई

29 अगस्त की रात्रि 8 बजे बंसल आर्ट ग्रुप मेरठ द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व भव्य झांकियाँ प्रस्तुत होंगी. 30 अगस्त को भगवान गणपति की रथ शोभायात्रा दूधेश्वरनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए दूधेश्वर घाट छोटा हरिद्वार, मुरादनगर पहुँचेगी.  वहाँ आरती कर गणपति बप्पा को विदाई दी जाएगी.

श्री दूधेश्वर विकास समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग, उपाध्यक्ष अनुज धर्म गर्ग, श्री दूधेश्वर श्रृंगार सेवा समिति के अध्यक्ष विजय मित्तल, पवन पुत्र अजय चोपड़ा आदि महोत्सव को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग कर रहे हैं.

–भारत एक्सप्रेस

सुशील कुमार तिवारी

Recent Posts

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

6 minutes ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

34 minutes ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

1 hour ago

‘भारत को एकजुट रखने के लिए जरूरी है UCC’: समान नागरिक संहिता पर राष्ट्रीय विमर्श, रिटायर्ड जस्टिस संजय करोल और विशेषज्ञों ने रखे विचार

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…

2 hours ago

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

3 hours ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

4 hours ago