बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में पुलिस अलर्ट पर है. जिले में नेपाल बॉर्डर से तीन पाकिस्तानी संदिग्धों के घुसने की खबर के बाद पूर्वी चंपारण पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है. इन तीनों संदिग्धों की सूचना देने वालों को 50 हजार रुपए इनाम दिए जाने की भी घोषणा की गई है. पुलिस ने इन तीनों संदिग्धों की तस्वीर भी जारी की है.
तीनों संदिग्धों में पहला हसनैन अली है, जो रावलपिंडी (पाकिस्तान) का निवासी बताया गया, जबकि दूसरा आदिल हुसैन उमरकोट (पाकिस्तान) का निवासी है. तीसरा संदिग्ध मोहम्मद उस्मान बताया गया, जो बहावलपुर (पाकिस्तान) का निवासी बताया जा रहा है.
पूर्वी चंपारण पुलिस के मुताबिक, नेपाल के रास्ते बिहार में तीन पाकिस्तानी आतंकी घुसे हैं. बताया जा रहा है कि बिहार में घुसे तीनों संदिग्ध आतंकी संगठन से संबंध रखते हैं. मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए विशेष नंबर जारी किए हैं. उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के बारे में जानकारी मिलने पर तुरंत नजदीकी थाने को सूचना दें या फिर 112 पर कॉल करें. उन्होंने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी.
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उनके मोबाइल नंबर पर भी आम लोग सूचना दे सकते हैं. नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है. होटल, लॉज और किराए के मकानों की भी जांच करने का निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सीमा क्षेत्रों में वाहनों की भी जांच की जा रही है. इसके अलावा पुलिस ने आम नागरिकों से भी संदिग्धों को पकड़ने के लिए मदद मांगी है.
वहीं, सीमा पर सशस्त्र सीमा बल और स्थानीय पुलिस ने अपनी गतिविधि बढ़ा दी है.
Also Follow Bharat Express on X
यमन के शबवा इलाके में हूती विद्रोहियों के हमले में सऊदी समर्थित सरकारी सेना के…
Ajab Gajab News: दशहरे पर देश भर में रावण दहन होता है, लेकिन क्या आप…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी. उन्होंने…
गढ़चिरोली पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में नाकाबंदी के दौरान मोटर साइकिल के पेट्रोल टैंक में…
लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…
नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…