देश

पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी: अमित शाह और नड्डा ने की निंदा, बोले- राहुल मांगे माफी

कांग्रेस और राजद की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ (Voter Adhikar Yatra) के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को इस कुकृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कांग्रेस और राजद के मंच से जिस प्रकार अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है, वह न केवल निंदनीय है, बल्कि हमारे लोकतंत्र को भी कलंकित करने वाला है. राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की राजनीति अपने निम्न स्तर पर आ पहुंची है. उनको यह बर्दाश्त नहीं हो पा रहा है कि कैसे एक गरीब मां का बेटा बीते 11 वर्षों से प्रधानमंत्री पद पर बैठा हुआ है और अपने नेतृत्व में देश को निरंतर आगे ले जा रहा है. यह साफ दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी अपने उस चाल-चरित्र में वापस लौट आई है, जिसके माध्यम से उसने हमेशा देश की राजनीतिक संस्कृति में जहर घोलने का काम किया.”

उन्होंने कहा, “गुजरात के मुख्यमंत्री काल से लेकर आज तक गांधी परिवार ने प्रधानमंत्री के खिलाफ नफरत फैलाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है. परंतु अब तो इन्होंने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी हैं. यह हर मां का, हर बेटे का अपमान है, जिसके लिए 140 करोड़ देशवासी उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे.”

माफी मांगें राहुल और तेजस्वी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से माफी की मांग की. उन्होंने गुरुवार को एक बयान में कहा, “कांग्रेस की तथाकथित ‘वोट अधिकार यात्रा’ में जिस तरह से कांग्रेस-राजद के मंच से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दी गई, वह घोर निंदनीय है. अभद्रता की सारी सीमा लांघ चुके दो शहजादों ने बिहार की धरती पर बिहार की संस्कृति का भी तिरस्कार किया है. उन्होंने बिहार की परंपरा को भी बदनाम किया है. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को अविलंब इस कुकृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए.”

उन्होंने कहा, “राहुल-तेजस्वी और ‘इंडी ठगबंधन’ के नेताओं को यह बात हजम नहीं हो रही है कि एक गरीब मां का बेटा देश के प्रधानमंत्री पद पर कैसे आसीन है और कैसे देश की जनता ने उन्हें अपने दिलों में बैठाया हुआ है. राजद और कांग्रेस ने सार्वजनिक मंच से उनका अपमान किया है और देश की महान संस्कृति तथा परंपरा में कभी इसको स्वीकार नहीं किया जा सकता है. इस कुकृत्य के लिए जितनी निंदा की जाए, वह कम है.”

जेपी नड्डा ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर भाषा की मर्यादा को लांघने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “राहुल और तेजस्वी की तू-तड़ाक की भाषा ने राजनीतिक मर्यादा की सीमा को तार-तार करके रख दिया है. राहुल और तेजस्वी को देखकर उनके नेताओं ने भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है. बिहार की जनता उनकी भाषा को कभी स्वीकार नहीं करेगी और उन्हें उचित जवाब देगी.”


ये भी पढ़ें: अमर्यादित टिप्पणी पर सीएम योगी, फडणवीस से लेकर चिराग तक का कांग्रेस पर पलटवार, कहा- राहुल गांधी का दिमाग चोरी हो चुका है


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

भीम आर्मी से सांसद बनने की पूरी कहानी: हाथ में संविधान लेकर युवाओं की सबसे बड़ी ताकत कैसे बने चंद्रशेखर?

Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…

1 minute ago

बुढ़ापे की पैसों की चिंता खत्म! छोटे व्यापारियों के लिए सरकार की शानदार पेंशन योजना, हर महीने मिलेंगे 3,000 रुपये

छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…

6 minutes ago

भारत की झोली में सातवां गोल्ड, चीन को हराकर महिला तीरंदाजों ने रचा इतिहास

Asian Games 2026 में भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने चीन को 238-234 से हराकर…

11 minutes ago

क्या पेट में अल्सर या हेपेटाइटिस बन सकता है कैंसर का कारण? जानिए 5 खतरनाक इंफेक्शन की पूरी सच्चाई

Health News: दुनियाभर में 2024 में 23 लाख कैंसर केस 5 गंभीर इंफेक्शन से जुड़े…

25 minutes ago

526 किलो ड्रग्स, गुजरात में 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार… अरब सागर में कैसे पकड़ी गई 3000 करोड़ की खेप?

अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात ATS ने 526 किलो ड्रग्स जब्त की.…

31 minutes ago

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…

45 minutes ago