आस्था

Mahashivratri: अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं तो महाशिवरात्रि पर जरूर करें इन प्रसिद्ध शिव मंदिरों में जलाभिषेक

महाशिवरात्रि भगवान शिव की उपासना का एक पावन पर्व है, जिसे पूरे भारत में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है. उत्तर प्रदेश में भी इस दिन शिव भक्त बड़ी आस्था से शिवलिंग का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करते हैं. अगर आप इस महाशिवरात्रि शिव मंदिरों के दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो उत्तर प्रदेश में कई प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर हैं, जहां जाकर आप दिव्य अनुभव प्राप्त कर सकते हैं.

काशी विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी)

वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है. यह शिवभक्तों के लिए सबसे प्रमुख तीर्थस्थल माना जाता है. यहां जलाभिषेक करने से सभी कष्टों का निवारण होता है. महाशिवरात्रि पर मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक और भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है. गंगा घाटों पर भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में आते हैं, खासकर दशाश्वमेध, मणिकर्णिका, नमो और अस्सी घाट पर भक्तों की भीड़ उमड़ती है.

लोधेश्वर महादेव मंदिर (बाराबंकी)

बाराबंकी जिले के महादेवा गांव में स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर एक प्राचीन शिवधाम है. कहा जाता है कि रावण ने यहां शिवलिंग की स्थापना की थी. महाशिवरात्रि पर इस मंदिर में विशाल मेले का आयोजन होता है. दूर-दूर से श्रद्धालु जलाभिषेक करने यहां पहुंचते हैं.

गोकर्णनाथ मंदिर (लखीमपुर खीरी)

लखीमपुर खीरी के गोला क्षेत्र में स्थित गोकर्णनाथ मंदिर को ‘छोटी काशी’ भी कहा जाता है. इस मंदिर का शिवलिंग गाय के कान के आकार का है, इसलिए इसे गोकर्णनाथ नाम दिया गया. यह मंदिर त्रेतायुग से जुड़ा माना जाता है और यहां हर साल महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते हैं.

महाकालेश्वर मंदिर (बदायूं)

बदायूं जिले में स्थित महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन के महाकाल मंदिर की तरह ही प्रसिद्ध है. यहां विराजित शिवलिंग को चमत्कारी माना जाता है. महाशिवरात्रि के दिन इस मंदिर में विशेष आरती और भस्म आरती होती है, जिसमें हजारों भक्त शामिल होते हैं.

गढ़ मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (हापुड़)

गंगा नदी के किनारे बसा गढ़ मुक्तेश्वर, धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान परशुराम ने यहां शिवलिंग की स्थापना की थी. इस मंदिर में शिवलिंग के साथ माता गंगा और ब्रह्मा जी की प्रतिमा भी स्थापित है. महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

5 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

32 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

42 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

55 minutes ago