ग्रह दशाएं
Malavya Raj Yoga: ज्योतिष के अनुसार फरवरी माह में अत्यंत ही शुभ योग बनने जा रहा है. इस योग के बनने के कारण माना जा रहा है इस महीने में कुछ राशियों की किस्मत अचानक से चमक सकती है. इस अत्यंत शुभ योग का नाम मालव्य राजयोग है.
ज्योतिष में अत्यंत लाभदायक माने जाने वाले पांच महापुरुष राजयोगों में से मालव्य राजयोग एक है. जिस व्यक्ति की कुंडली में यह राजयोग बनता है. उसकी किस्मत बुलंदियों पर रहती है. इस राजयोग के कारण जहां नौकरी वाले जातक उच्च पद पर आसीन होते हैं तो व्यापार से जुड़े लोगों को अत्यंत ही लाभ होता है.
2023 में इस दिन से मालव्य राजयोग की होगी शुरुआत
ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के अनुसार मालव्य राज योग की शुरुआत 15 फरवरी 2023 को रात में 8:12 पर हो रही है. मीन राशि में बनने वाले इस योग का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा.
लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनके लिए यह राजयोग बेहद फायदेमंद है. वही इस दौरान शुक्र के मीन में प्रवेश करने पर शुक्र और गुरु की युति भी बनने जा रही है.
इस साल 3 बार बनेगा मालव्य लोग
ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि साल 2023 में शुक्र ग्रह के कारण तीन बार मालव्य राजयोग बनने जा रहा है. पहली बार शुक्र मीन राशि में प्रवेश करके यह योग बनाएंगे तो दूसरी बार वृषभ राशि में प्रवेश करके और तीसरी बार तुला राशि में प्रवेश करके इस राजयोग का निर्माण करेंगे.
15 फरवरी को शुक्र जहां मीन राशि में तो 6 अप्रैल को वृष में और साल के आखिर में 29 नवंबर 2023 को तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. इस कारण इस राजयोग का निर्माण होगा.
इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में इन पौधों को लगाने से होता है नुकसान, वास्तु शास्त्र के अनुसार जानें क्या है मान्यता
इन राशियों की खुलेगी किस्मत
फरवरी में बन रहे इस राजयोग से 3 राशियों को विशेष तौर पर लाभ होगा. इन राशियों में मिथुन, धनु और मीन शामिल हैं. वहीं दूसरे राजयोग से वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ वालों को लाभ होगा.
शुक्र द्वारा साल के आखिर में बनाने वाले इस मालव्य राजयोग से मेष कर्क और मकर को लाभ होगा.
ज्योतिष के जानकारों द्वारा बताया जा रहा है कि मालव्य राजयोग तमाम तरह की सुख सुविधा देने वाला और करियर में विशेष तौर पर लाभदायक है.
वहीं जो लोग स्वास्थ्य, कला, साहित्य, गीत, संगीत आदि क्षेत्रों से जुड़े हैं उन्हें इस योग के दौरान विशेष तौर पर लाभ होता है. इसके अलावा इस योग से व्यक्ति में साहस, शारीरिक शक्ति, मानसिक शक्ति और शौर्य का विकास होता है. इस योग के प्रभाव से व्यक्ति सही समय पर सही निर्णय लेता है, जिससे उसे जीवन में सफलता प्राप्त होती है.
Amitabh Bachchan Knee Injury KBC 18: अमिताभ बच्चन ने KBC 18 के नए एपिसोड में…
Vrindavan News: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत…
Mahanadi Water Dispute: गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों…
Weather Update Today: 1 अक्टूबर 2026 को देश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और…
Delhi News: दिल्ली सरकार ने सर्दियों में प्रदूषण रोकने के लिए सख्त कदम उठाया है.…
ATF Price Hike: 1 अक्टूबर 2026 से तेल कंपनियों ने जेट फ्यूल (ATF) और कमर्शियल…