आस्था

Mangal Gochar 2023: मंगल करने जा रहे हैं कर्क राशि में गोचर, इन राशियों को रहना होगा संभल कर

Mangal Gochar 2023: 10 मई को मंगल कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं. ज्योतिष के अनुसार अगले 53 तक मंगल इसी राशि में विराजमान रहेंगे और भारी काफी उथल पुथल मचाएंगे. वहीं साहस के कारक ग्रह मंगल का इस दौरान शनि के साथ षडाष्टक योग भी बनेगा. गोचर काल में मंगल से दसवें घर में राहु, गुरु बुध और सूर्य विराजमान होंगे. मंगल का यह राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए नुकसानदायक तो कुछ के लिए फायदेमंद हो सकता है.

मिथुन राशि वाले रहें सतर्क

मिथुन राशि में मंगल का गोचर दूसरे भाव में होगा. इस दौरान मिथुन राशि वालों को अपने लोगों से बात करने में सावधानी बरतनी होगी नहीं तो बातचीत झगड़े में भी बदल सकती है. गोचर काल में इस राशि वालों के व्यक्तित्व में निखार आएगा. इस दौरान संपत्ति खरीदते समय सावधान रहें. हालांकि संतान की तरफ से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा. इस गोचर के दौरान व्यापार में सावधानी बरतना होगा. स्वयं पर अधिक धन खर्च कर सकते हैं.

सिंह राशि वाले वाहन..

सिंह राशि वालों की आमदनी पर असर पड़ सकता है. हालांकि कार्यस्थल पर भी वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. गोचर के दौरान करियर में पदोन्नति का लाभ मिलने की संभावना है. शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को अधिक सावधान रहने की जरूरत है. वाहन को लेकर भी सतर्क रहना होगा. संतान की तरफ से कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है. प्रेम जीवन पर भी असर पड़ सकता है.

इसे भी पढ़ें: इस पौधे की खूबी जानकार चौंक जाएंगे आप, माना जाता है धन के देवता कुबेर का पौधा, होती है पैसों की बरसात

धनु राशि की सेहत पर असर

धनु राशि वालों की कुंडली के 8वें भाव में मंगल का यह गोचर होगा. इसके प्रभाव से जीवन में अशांति बढ़ा सकती है. वाहन चलाते समय भी इन्हें विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. दुर्घटना होने की भी आशंका है. जीवनसाथी से तनाव हो सकता है. गोचर के दौरान स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी समस्‍याएं बढ़ सकती हैं. राहत अगर मिलता दिख रहा है तो वह यह है कि आर्थिक मामलों में लाभ होने की उम्‍मीद है. वहीं काफी समय से अटकी कोई पैतृक संपत्ति भी मिल सकती है. हालांकि पिता की सेहत का ध्‍यान रखना होगा.

Rohit Rai

Recent Posts

‘नमक के व्यापारी से लेकर…’, जानिए इतिहास के सबसे बड़े योद्धा हेमचन्द्र विक्रमादित्य की अनसुनी कहानी

हेमचन्द्र विक्रमादित्य, जिन्हें इतिहास में हेमू के नाम से भी जाना जाता है, 16वीं सदी…

4 minutes ago

मेरठ के चर्चित सांप कांड में पत्नी और प्रेमी दोषी करार, 17 महीने बाद कोर्ट ने खोला खौफनाक साजिश का राज

UP News: मेरठ के चर्चित सांप कांड में अदालत ने अमित की पत्नी रविता और…

20 minutes ago

पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को समर्पित सेवा सप्ताह शुरू, पटियाला में 400 जरूरतमंद परिवारों को मिला राशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जन्मदिन के अवसर पर शिवसेना…

32 minutes ago

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

45 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

47 minutes ago

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…

51 minutes ago