मंगल गोचर 2024.
Mangal Transit Good Effect: ज्योतिषीय गणना के मुताबिक अप्रैल में मंगल ग्रह का खास राशि परिवर्तन होने वाला है. युद्ध और साहस के कारक माने जाने वाले मंगल देव 23 अप्रैल को मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. मंगल, मीन राशि में नीच का माना गया है. मंगल देव की कृपा के बिना जीवन में उन्नति कर पाना मुश्किल होता है. कुंडली में मंगल में की स्थिति शुभ होने पर पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है. जीवन में सुख-सुविधाओं का विस्तार होता है. इसके अलावा दांपत्य जीवन में भी खुशहाली बनी रहती है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मंगल का नीच राशि मीन में प्रवेश किन राशियों के लिए शुभ और मंगलकारी है, जानिए.
मंगल का नीच राशि में जाने से आर्थिक लाभ होगा. आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है. इसके अलावा धन कमाने में सफल होंगे. परिवार में सुख और समृद्धि आएगी. बिजनेस करने वालों को धन आगमन के कई नए द्वार खुलेंगे. इस दौरान मंगल देव की कृपा से भाग्य का भी साथ मिलेगा. शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा.
मंगल का यह गोचर धन को लेकर खास है. मंगल देव जब तक मीन राशि में रहेंगे तब तक आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ रहेगी. भविष्य को लेकर भी आर्थिक योजना बनाने में सफल रहेंगे. पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है. परिवार में जिम्मेदारी बढ़ेगी. विदेश में रहने वालों को आमदनी का नया स्रोत नजर आएगा.
मीन राशि में मंगल का प्रवेश कर्क राशि से जुड़े लोगों के लिए भी खास है. धन कमाने के कई अवसर मिलेंगे. इस दौरान मेहनत के भरपूर फल मिलेगा. कार्यस्थल पर पूरी तन्मयता के साथ काम करेंगे, जिसका लाभ आने वाले समय में मिलेगा. मंगल-गोचर की अवधि में सैलरी में बढ़ोतरी का शुभ समाचार मिलेगा. जिससे मन प्रसन्न रहेगा. धन से जुड़े मामलों के लेकर मंगल का यह राशि परिवर्तन शुभ है.
मंगल का राशि परिवर्तन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. इस दौरान जमकर आर्थिक लाभ प्राप्त करेंगे. इसके अलावा इस दौरान बहुत हद तक फिजूलखर्ची पर भी लगाम लगा सकते हैं. पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा. नौकरी में आर्थिक उन्नति होगी. प्रमोशन भी हो सकता है.
मंगल देव इस राशि में गोचर करने वाले हैं. ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल का यह राशि परिवर्तन इस राशि के लिए शुभ और मंगलकारी है. मंगल के राशि परिवर्तन के दौरान धन कमाने का भरपूर अवसर प्राप्त होगा. साथ ही जरुरतों को पूरा करने के अलावा पैसों को बचत करने में भी सफल होंगे.
यह भी पढ़ें: मंगल के राशि परिवर्तन से बढ़ेंगी इन 6 राशि वालों की मुश्किलें! आर्थिक तंगी का है संकेत
Ravan Dahan viral video: दशहरे पर रावण दहन के दौरान पुतले में आग लगते ही…
डॉक्टर के घर पर पार्सल डिलीवर करने आए एक डिलीवरी बॉय ने अपनी बहादुरी और…
IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से पहले वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग XI में जगह…
Ghar se chinti kaise bhagaye: गर्मी और बरसात में घर में चींटियों का आना आम…
एशियन पैरा गेम्स के तीसरे दिन भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मेडल…
दशहरे पर रावण दहन और आतिशबाजी के बाद दिल्ली-NCR की हवा की गुणवत्ता बिगड़ गई…