आस्था

Mangla Gauri Vrat: वैवाहिक जीवन की कड़वाहट दूर करना हो या मनचाहे वर की प्राप्ति, ये उपाय करेंगे मनोकामना पूरी

Mangla Gauri Vrat 2024: जिस प्रकार सावन का सोमवार भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए खास है. ठीक उसी तरह सावन का प्रत्येक मंगलवार माता पार्वती यानी देवी गौरी की विशेष कृपा पाने के लिए बेहद खास है. वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल सावन की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है. इस बार सावन में चार मंगला गौरी व्रत का संयोग बनने जा रहा है. धार्मिक मान्यता है कि मंगला गौरी व्रत से वैवाहिक जीवन की कड़वाहट दूर होती है, जिसके परिणामस्वरूप शादीशुदा जिंदगी खुशहाल रहती है. इसके अलावा मंगला गौरी व्रत मनचाहे और सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए खास माना गया है. आइए जानते हैं कि मंगला गौरी व्रत पर किन उपायों को करने से मनचाहे वर की प्राप्ति के अलावा वैवाहिक जीवन की कड़वाहट दूर हो सकती है.

मंगला गौरी व्रत का धार्मिक महत्व

सावन के प्रत्येक मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रखा जाता है. यह व्रत शक्ति स्वरूपा देवी पार्वती को समर्पित है. सावन का मंगला गौरी व्रत सभी विवाहित और अविवाहित कन्याओं के लिए खास है. इस दिन विधि-विधान से माता पार्वती के साथ-साथ महादेव की पूजा-अर्चना की जाती है. कहा जाता है कि जो महिलाएं इस व्रत को पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ रखती हैं उनकी मनोकामना जरूर पूरी होती है. अखंड सौभाग्य की प्राप्त के साथ-साथ मनोनुकूल जीवनसाथी की कामना पूरी होती है.

सावन में कब-कब है मंगला गौरी व्रत?

पंचांग के अनुसार, सावन का पहला मंगला गौरी व्रत 23 जुलाई को और दूसरा 30 जुलाई को है. इसके अलावा 6 और 13 अगस्त को भी मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा.

मंगला गौरी व्रत के खास उपाय

अगर वैवाहिक जीवन में कड़वाहट है और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको मंगला गौरी व्रत के दिन लाल रंग के कपड़े में मसूर की दाल डालकर उसकी गठरी बना लें और उसको किसी जरुरतमंद इंसान को दान करें.

अगर मनचाहा वर पाने की चाहत है तो मंगला गौरी व्रत के दिन सुहागिन महिलाओं को चांदी वस्तुएं और गहनों का दान करें. मान्यतानुसार, ऐसा करने से इच्छा पूरी होती है.

सावन के मंगला गौरी व्रत के दिन लाल कपड़े में सौंफ को डालकर बेडरूम में किसी गुप्त स्थान पर रख दें. कहा जाता है कि ऐसा करने से पति-पत्ती के बीत मधुर संबंध बना रहता है. साथ ही आपसी कड़वाहट दूर होती है.

यह भी पढ़ें: सावन में किस तरह रखें मंगला गौरी व्रत, ताकि पति को मिले लंबी आयु का वरदान

यह भी पढ़ें: कब से शुरू हो रहा है सावन? नोट कर लें सोमवार व्रत की तिथियां

Dipesh Thakur

Recent Posts

100 साल का हुआ UPSC: जानिए कैसे ली कमीशन की सिफारिश से बदला भारत का प्रशासनिक ढांचा

1 अक्टूबर 1926 को स्थापित UPSC ने 1 अक्टूबर 2026 को अपना शताब्दी वर्ष पूरा…

7 minutes ago

अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस: जब भोजपुरी के सुरों ने अंग्रेजी की दुनिया में बांधा समां

प्रत्येक वर्ष 30 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस मनाया जाता है. यह दिवस संत जेरोम…

8 minutes ago

पीएम मोदी के न्योते पर भारत आएंगे स्विस राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन, पांच अक्टूबर से तीन दिवसीय दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन 5 से 7 अक्टूबर…

18 minutes ago

पश्चिम बंगाल के तत्कालीन मुख्यमंत्री को तत्कालीन मंत्री ने क्यों ट्रांसफर किया 30 लाख रुपए?

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री के खाते से पूर्व मुख्यमंत्री को 30 लाख रुपए ट्रांसफर…

20 minutes ago

हरियाणा के सीएम और विधायकों से मिलेंगे पीएम मोदी, 3 अक्टूबर में क्या होने वाला है?

पीएम मोदी 3 अक्टूबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश भाजपा के बड़े…

23 minutes ago

‘मैंने कुछ गलत नहीं किया…’ पर कोर्ट ने नहीं सुनी दलील; राजू सिंह की सजा पर स्टे की मांग खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने गैर-इरादतन हत्या के मामले में बिहार के साहिबगंज से पूर्व बीजेपी…

26 minutes ago