June 2023 Grah Gochar: जून का महीना ज्योतिष शास्त्र के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है. इस दौरान कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है. ग्रहों के इन गोचर के परिणामस्वरूप जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े बदलाव होने की उम्मीद है. ग्रहों की स्थितियों में परिवर्तन कुछ लोगों के लिए शुभ रहेगा तो कुछ लोगों को इस दौरान सावधानी बरतनी होगी. आइए जानते हैं कि कौन से ग्रह कब गोचर करेंगे और ये गोचर किन लोगों के लिए शुभ साबित होंगे.
7 जून को बुध मेष से वृषभ राशि में गोचर करेंगे. इसके बाद बुध 24 जून को वृषभ राशि से मिथुन राशि में एक बार फिर अपनी राशि परिवर्तन करेंगे. इसके अलावा जून माह के मध्य में सूर्य वृषभ राशि से मिथुन राशि में गोचर करेंगे. फिर न्याय के देवता माने जाने वाले शनि 17 जून को अपनी ही राशि कुंभ में वक्री होने जा रहे हैं. फिर माह के अंत में 30 जून को मंगल सिंह राशि में परिवर्तन करेंगे.
मेष, मिथुन को बड़ा लाभ
ग्रहों के राशि परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए खास रहने वाला है. नौकरी में तरक्की और व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलेगा. वहीं इस दौरान पारिवारिक सुख भी भरपूर मिलेगा. ग्रहों के इस गोचर काल में मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा तो इनका भी पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा. परिवार में एकता रहेगी. वहीं किसी लंबी बीमारी से राहत मिलेगी.
कन्या और तुला के अच्छे दिन
ग्रहों के गोचर का लाभ कन्या राशि वालों को भी मिलता दिख रहा है. भाग्य जहां प्रबल रहेगा वहीं जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार आएगा. इस अवधि में किए गए निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा और अपने कार्यों को भी पूरा कर जाएंगे. कन्या राशि वालों की भूमि व वाहन खरीदने की इच्छा भी इस दौरान पूरी होगी. इसके अलावा जून में तुला राशि वालों के कारोबार में अच्छी वृद्धि होगी और धन लाभ होगा. वहीं बच्चों की उन्नति से मन प्रसन्न होगा और जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे.
इसे भी पढ़ें: गुरु गोरक्षनाथ और दानवीर कर्ण का है माँ पाटेश्वरी शक्तिपीठ से खास नाता, कुण्ड में नहाने से दूर होते हैं असाध्य रोग
मकर पर भाग्य रहेगा मेहरबान
तुला के अलावा मकर राशि वालों के लिए भी ग्रहों का यह गोचर फायदेमंद रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में जहां तरक्की के नए अवसर मिलेंगे वहीं नए व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा. ग्रहों के गोचर का फायदा निवेश में भी मिलता दिख रहा है. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बेहतर रहेंगे वहीं धन के मामले में भी भाग्य का साथ मिलेगा.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…