आस्था

Budh Ka Rashi Parivartan: इस दिन बुध बदलने वाले हैं अपनी राशि, ये पांच राशियां होंगी मालामाल

Budh Ka Rashi Parivartan: आगामी कुछ दिनों में बुध ग्रह का गोचर धनु राशि में होने वाला है. इस दिन बुध धनु राशि में अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं. ज्योतिष के अनुसार 3 दिसंबर को होने वाला बुध का यह गोचर बहुत ही खास रहने वाला है. माना जा रहा है कि इसका असर कई राशियों पर पड़ेगा.

इसके अलावा इसके दूसरे ही दिन यानी 5 दिसंबर को शुक्र भी इस राशि में आने वाले हैं. ग्रहों का यह संयोग पांच राशियों के लिए बेहद ही फलदायी रहने वाला है. आइए जानते हैं वे कौन सी राशियां हैं और ग्रहों का यह परिवर्तन उनपर अपना कैसा असर दिखाने वाला है.

मेष राशि (Aries Horoscope)

इस राशि वाले लोगों को इस गोचर के कारण लंबी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं. वहीं नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति का लाभ हो सकता है. इस दौरान कार्यक्षेत्र में इनके काम की प्रशंसा होगी. अगर इस राशि वालों का कोई काम लंबित पड़ा है तो उसके पूरे होने की संभावना है.

सिंह राशि (Leo Horoscope)

बुध का गोचर इनके लिए अत्यधिक लाभदायक रहने वाला है. गोचर काल में जहां इन्हें संतान से सुख की प्राप्ति होगी. वहीं इस राशि में अविवाहित लोगों के विवाह के योग भी बन रहे हैं. शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए भी यह गोचर लाभदायक रहने वाला है. किसी भी तरह के निवेश के लिए यह समय उत्तम है. प्रतियोगी छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है.

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

ज्योतिषियों की मानें तो बुध का यह गोचर इस राशि वाले लोगों के लिए राजयोग का निर्माण करेगा. ऐसे लोग अपनी बुद्धि और विवेक से कई तरह की योजनाओं से लाभ हासिल करेंगे. इन्हें गुप्त धन भी मिलने की संभावना है. वहीं ज्योतिष के क्षेत्र में इनकी रुचि बढ़ेगी.

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

इस राशि वाले लोगों को अपने काम में परिवार का साथ मिलेगा. ऐसे में यह भाई-बहनों की मदद से सफलता प्राप्त करेंगे. वहीं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे. बात करें रिश्तों की तो जीवन साथी के साथ इनके संबंध मधुर होंगे. तो व्यापार से जुड़े लोग कोई नया कार्य कर सकते हैं.

तुला राशि (Libra Horoscope) 

बुध के गोचर के परिणाम स्वरुप किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. कार्यक्षेत्र में कई नए अवसर मिलेंगे. परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. अगर इस राशि वाले अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखेंगे तो उसमे सफलता अवश्य मिलेगी.

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

53 minutes ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

1 hour ago

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

3 hours ago