आस्था

सावन में इस दिन मासिक शिवरात्रि, कांवड़ यात्रा के लिए भी है खास, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Sawan Shivratri 2023: 4 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो चुका है, जोकि 31 अगस्त तक चलेगा. भगवान शिव को सावन का महीना बेहद ही प्रिय है. सावन के इस पावन महीने में मासिक शिवरात्रि भी आने वाली है. शिवरात्रि या मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा पूरे विधि-विधान से की जाती है. वहीं सावन माह में पड़ने वाली मासिक शिवरात्री बेहद ही खास मानी जा रही है. मासिक शिवरात्रि हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है. वहीं इस माह में मासिक शिवरात्रि 15 जुलाई, शनिवार को पड़ने वाली है. यह दिन कावंड़ यात्रा के लिए भी बेहद ही खास माना जा रहा है. ज्योतिष के जानकारों के अनुसार इस दिन भोलेनाथ को कावड़ यात्रा का जल अर्पित करने से कई गुना अधिक फल मिलता है.

मासिक शिवरात्रि पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से भक्तों पर उनकी विशेष कृपा बनी रहती है. मासिक शिवरात्रि का व्रत पुरुष और महिलाएं दोनों ही रखते हैं. वहीं लड़कियां अच्छे वर की कामना को लेकर मासिक शिवरात्रि का व्रत रखती हैं. इसके अलावा इस दिन खास विधि से भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है. आइए जानते हैं इस दिन के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि.

सावन मासिक शिवरात्रि शुभ मुहूर्त (Sawan 2023 Shivratri Shubh Muhurat)

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार सावन की मासिक शिवरात्रि कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाएगी. इसकी तिथि 15 जुलाई को रात 08 बजकर 32 मिनट पर शुरू हो जाएगी और 16 जुलाई को रात 10 बजकर 08 मिनट पर समापन होगा. शिवरात्रि का शुभ पूजन मुहूर्त 16 जुलाई को रात 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा.

इसे भी पढ़ें: Nag Panchami 2023: इस दिन है नाग पंचमी पर्व, होती है देव नागों की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

इस विधि से करें पूजा

मासिक शिवरात्रि के दिन प्रात: काल स्नान करने के बाद भगवान शिव का स्मरण करते हुए व्रत का संकल्प लेना चाहिए. इस दिन शिव जी की पूजा का खास महत्व है. किसी पास के शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर शहद, गंगाजल, दूध, घी, दही और शक्कर मिश्रित पंचामृत का अभिषेक करना चाहिए. इसके अलावा शिव जी की पूजा में शिव चालीसा और शिव पुराण व शिव स्तुति का पाठ करना चाहिए. मान्यता है कि इस दिन मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा करने से दांपत्य जीवन में चली आ रही समस्याओं से निजात मिलती है. वहीं अगर आप रात में पूजा करते हैं तो काफी उत्तम माना जाता है. वहीं मनचाहे जीवनसाथी की इच्छा भी भगवान शिव की कृपा से पूरी होती है.

Rohit Rai

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

4 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago