आस्था

नाग पंचमी पर क्या करने से दूर होगा कालसर्प दोष, जानें अचूक और आसान उपाय

Nag Panchami 2024 Kaal Sarp Dosh Upay: सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि नाग देवता को समर्पित माना गया है. इस साल सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 9 अगस्त को पड़ने वाली है. ऐसे में इस बार नाग पंचमी 9 अगस्त को मनाया जाएगा. धार्मिक परंपरा के अनुसार, इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है. इसके अलावा यह दिन कालसर्प दोष से छुटकारा पाने के लिए भी खास माना गया है. नाग पंचमी के दिन किन अचूक उपायों को करने से कालसर्प दोष से राहत मिल सकती है, जानिए.

नाग पंचमी 2024 कालसर्प दोष उपाय | Kaal Sarp Dosh Upay

कालसर्प दोष से छुटकारा पाने के लिए नांग पंचमी बेहद खास मानी गई है. ऐसे में इस दिन किसी शिव मंदिर की साफ-सफाई करें. शिव मंदिर की मरम्मत कराने से भी कालसर्प दोष से मुक्ति मिल सकती है. नाग पंचमी के दिन ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होगी, जिसके परिणामस्वरूप कालसर्प दोष से छुटकारा मिलेगा.

नाग पंचमी के दिन विधि-विधान से नाग देवता की पूजा करें. गंगाजल से शिवलिंग की पूजा करें. शिवजी की प्रतिमा या शिवलिंग को साफ करें. इतना करने के बाद भगवान शिव के सामने घी का दीपक जलाएं. गन्ने के रस से शिवजी का अभिषेक करें. भगवान शिव को सफेद या लाल चंदन का लेप लगाएं. साथ ही उनकी आरती करें और उनसे कालसर्प दोष से छुटकारा दिलाने के लिए मन ही मन प्रार्थना करें. कहते हैं कि नाग पंचमी के दिन ऐसा करने से कुंडली का कालसर्प दोष धीरे-धीरे खत्म हो जाता है.

नाग पंचमी के दिन गंगा नदी में स्नान करें. गंगाजल से स्नान करने के बाद गंगा नदी में चांदी से बना हुआ नाग-नागिन का जोड़ा प्रवाहित करें. ज्योतिष के मुताबिक नाग पंचमी के दिन उस उपाय को करने से कालसर्प दोष से छुटकारा मिलता है.

सावन मास में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से भी कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है. ऐसे में जिनकी कुंडली में कालसर्प दोष है, उन्हें सावन में शिवजी का रुद्राभिषेक जरूर करना चाहिए.

कालसर्प दोष कैसे बनता है | How Kalsarpa Dosh Form

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु-केतु की अशुभ स्थिति की वजह से कुंडली में कालसर्प दोष उत्पन्न होता है. जब किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु और केतु 180 डिग्री पर यानी आमने-सामने होता है तो कालसर्प दोष का निर्माण होता है.

कालसर्प दोष के लक्षण | Symptoms of Kaal Sarp Dosh

कुंडली में कालसर्प दोष होने पर इंसान को सपने में बराबर सांप दिखाई देता है.

कठिन मेहनत के बाद भी कार्यों में अनुकूल सफलता नहीं मिलती है.

कालसर्प दोष होने पर व्यक्ति को मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ता है.

कालसर्प दोष की वजह से इंसान किसी भी कार्य में सही निर्णय नहीं ले पाता है.

घर-परिवार में अनावश्यक कलह का वातावरण बना रहता है.

शादीशुदा जिंदगी में अनेक प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

यह भी पढ़ें: इस दिन मनाई जाएगी नाग पंचमी, पूजा के लिए ये है शुभ मुहूर्त, जानें महत्व

Dipesh Thakur

Recent Posts

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

1 minute ago

दादरी में दुकान की मरम्मत के दौरान गिरा लेंटर, मलबे में दबे आधा दर्जन मजदूर

ग्रेटर नोएडा के दादरी में जीटी रोड पर मरम्मत के दौरान दुकान का लेंटर गिरने…

14 minutes ago

CM योगी की मौजूदगी में लखनऊ में शिक्षक गरिमा सम्मेलन हुआ संपन्न, विधायक राजेश्वर सिंह ने शिक्षा और संस्कार पर रखी बात

CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेक्षागृह में रविवार को अखिल विश्व…

16 minutes ago

सिर्फ टूरिज्म नहीं, हिंद महासागर का अभेद्य किला बना लक्षद्वीप, पीएम मोदी के दौरे के बाद ऐसे बदली द्वीपों की तस्वीर

PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…

28 minutes ago

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

58 minutes ago

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

60 minutes ago