लाइफस्टाइल

प्लास्टिक की बोतल में पानी पीने की आदत कितनी खतरनाक, हो सकती है ये जानलेवा बीमारी

Plastic Bottles: अक्सर हम बाहर होते हैं, तो प्यास लगने पर हम बोतलबंद पानी खरीदते हैं, यह सोचकर कि यह सुरक्षित है. वहीं कई लोगों के घर में भी प्लास्टिक बोतल का इस्तेमाल होता है. आजकल प्लास्टिक सभी के घरों का एक अभिन्न हिस्सा बन चुका है. किचेन के डब्बे हों या बाजार में बिकने वाली पानी की बोतल तक… खाने की पैकिंग हो या सामान लाने वाले पॉलिथिन. कप, प्लेट, स्ट्रॉ हर तरफ प्लास्टिक ही दिखता है. इससे होने वाले नुकसानों को जानते हुए भी कई लोग इसे अनदेखा कर धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे हैं.

एक रिसर्च के अनुसार

पानी की एक बोतल में क्वार्टर मिलियन प्लास्टिक के पार्टिकल होते हैं और इनमें से 10% माइक्रोप्लास्टिक और 90% नैनोप्लास्टिक होते हैं. माइक्रोप्लास्टिक मानव शरीर के कई सिस्टम जैसे डाइजेस्टिव, रेस्पिरेटरी, एंडोक्राइन, रिप्रोडक्टिव और इम्यून सिस्टम को प्रभावित करते हैं. ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे प्लास्टिक की बोतल में पानी के कुछ खतरनाक नुकसानों के बारे में, जो आपके लिए जानलेवा तक साबित हो सकते हैं.

महिलाओं के लिए बढ़ता खतरा

प्लास्टिक में मौजूद केमिकल्स की वजह से महिलाओं में ओवरी से संबंधित बीमारियां और ब्रेस्ट कैंसर जबकि पुरुषों में कोलन कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. प्लास्टिक की बोतल में पानी पीने से इम्यूनिटी पर प्रभाव पड़ता है, जिस वजह से वो कमजोर हो सकती है. दरअसल, प्लास्टिक की बोतल में मौजूद माइक्रोप्लास्टिक आपके ब्लड सर्कुलेशन में आ जाने की वजह से वो शरीर की इम्यूनिटी कम कर देते हैं.

ये भी पढ़ें: अगर आपको भी है Oversharing की आदत.. तो आज ही हो जाएं सावधान! वरना हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान

दूरी बनाना है जरूरी

प्लास्टिक की बोतल जब गर्मी के संपर्क में आती है तो एक केमिकल रिलीज करता है, जिसे डायोक्सिन कहते हैं. रिलीज किए गए इस केमिकल की वजह से ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा कई गुना बढ़ सकता है. शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के साथ-साथ प्लास्टिक पर्यावरण को भी काफी हद तक प्रभावित करता है. इसलिए अपने बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपनी लाइफस्टाइल में प्लास्टिक के प्रयोग को बिल्कुल ना कहें.

ऐसी बोतल ही रखें

वहीं एमबीबीएस डॉ. हिमांशु पटेल ने बताया कि तांबा, स्टील और कॉपर की बोतल में पानी रखना शरीर के लिए लाभकारी है. प्लास्टिक की बोतल को जितना हो सके उतना अवॉइड करें और तांबे, स्टील और कॉपर की बोतलों का इस्तेमाल करें.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

8 minutes ago

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और कैप्टन स्मित मछार को मिला खास न्योता, नेतनयाहू ने की फोन पर बात

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को…

20 minutes ago

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

41 minutes ago

दादरी में दुकान की मरम्मत के दौरान गिरा लेंटर, मलबे में दबे आधा दर्जन मजदूर

ग्रेटर नोएडा के दादरी में जीटी रोड पर मरम्मत के दौरान दुकान का लेंटर गिरने…

54 minutes ago

CM योगी की मौजूदगी में लखनऊ में शिक्षक गरिमा सम्मेलन हुआ संपन्न, विधायक राजेश्वर सिंह ने शिक्षा और संस्कार पर रखी बात

CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेक्षागृह में रविवार को अखिल विश्व…

56 minutes ago

सिर्फ टूरिज्म नहीं, हिंद महासागर का अभेद्य किला बना लक्षद्वीप, पीएम मोदी के दौरे के बाद ऐसे बदली द्वीपों की तस्वीर

PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…

1 hour ago