आस्था

Narak Chaturdashi 2024: इस साल कब है नरक चतुर्दशी, जानें यम दीया जलाने का शुभ मुहूर्त और महत्व

Narak Chaturdashi 2024 Date Time Shubh Muhurat: दिवाली का त्योहार आने वाला है. दिवाली से एक दिन पहले यम दिवाली मनाने की परंपरा है. यम दिवाली को छोटी दिवाली भी कहा जाता है. इसके अलावा इसे नरक चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है. धार्मिक परंपरा के अनुसार, इस दिन मृत्यु के देवता यमराज की पूजा की जाती है. मान्यतानुसार, इस दिन यम के नाम का दीया जलाना शुभ है. कहा जाता है कि नरक चतुर्दशी के दिन यम के नाम का दीया जलाने से नरक में मिलने वाली यातनाओं से मुक्ति मिलती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल नरक चतुर्दशी कब है, पूजन के लिए शुभ मुहूर्त क्या है और यम दिवाली का धार्मिक और पौराणिक महत्व क्या है.

नरक चतुर्दशी कब है | Narak Chaturdashi 2024 Date

नकर चतुर्दशी धनतेरस के एक दिन बाद और दिवाली से एक दिन पहले मनाई जाती है. नरक चतुर्दशी को छोटी दिवाली के नाम से भी जाना जाता है. नरक चतुर्दशी कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाने की परंपरा है. वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल नकर चतुर्दशी बुधवार, 30 अक्टूबर को मनाई जाएगी. कहा जाता है कि इस दिन प्रदोष काल में मृत्यु के देवता यम के नाम का दीया जलाना शुभ होता है.

नरक चतुर्दशी तिथि कब से है शुरू | Narak Chaturdashi 2024 Time

पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 30 अक्टूबर को सुबह 11 बजकर 23 मिनट से होगी. जबकि, इस तिथि की समाप्ति 31 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 53 मिनट पर होगी. चूंकि, चतुर्दशी तिथि में प्रदोष काल के समय यम दीया जलाया जाता है, इसलिए इस साल नकर चतुर्दशी 30 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी.

नरक चतुर्दशी पर यम दीया जलाने का शुभ मुहूर्त | Yam Diya Muhurat

नरक चतुर्दशी के दिन प्रदोष काल में यानी गोधूलि मुहूर्त में यम दीया जलाने की परंपरा है. ऐसे में पंचांग के अनुसार, इस साल नरक चतुर्दशी के दिन यम दीया जलाने का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 30 मिनट से 7 बजे तक रहेगा. इस दौरान यम देवता के नाम का दीया जलाना शुभ होगा.

यह भी पढ़ें: Dhanteras 2024: धनतेरस कब है 29 या 30 अक्टूबर को? जानें खरीदारी के लिए शुभ समय, पूजा-मुहूर्त और महत्व

यह भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: कब से शुरू होगा महापर्व छठ, जानें नहाय-खाय से लेकर पारण तक का मुहूर्त

Dipesh Thakur

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

57 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

1 hour ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

1 hour ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

2 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

2 hours ago