आईएएस संजीव हंस.
आईएएस संजीव हंस के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई चल रही है. ईडी बिहार के पटना सहित दिल्ली में छापेमारी कर रही है. संजीव हंस के आवास पर भी छापेमारी चल रही है. ईडी इससे पहले भी इस केस में हंस सहित अन्य आरोपियों के लोकेशन पर छापेमारी कर चुकी है. ईडी ने कुछ दिन पहले ही हंस के खिलाफ अन्य लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मामला दर्ज किया था. ईडी का मानना है कि संजीव हंस की पत्नी सहित अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ सबूत मौजूद है. इससे पहले संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी.
ईडी ने सर्च ऑपरेशन के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सबूत मिला था. ईडी द्वारा की गई अभी तक के सर्च ऑपरेशन के दौरान करीब 90 लाख रुपए समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सबूत बरामद किया है. सर्च ऑपरेशन के दौरान मिले दस्तावेजों के आधार पर कोलकाता का दो कारोबारियों का कनेक्शन सामने आया है. अब ईडी आने वाले समय में कारोबारी विपुल बंसल और पुष्प राज पर कार्रवाई कर सकती है.
1997 बैच के आईएएस अधिकारी हंस उस समय सुर्खियों में आए थे जब उन पर और आरजेडी के पूर्व विधायक गुलाब यादव पर गैंगरेप का आरोप लगा था. पटना एसएसपी राजीव मिश्रा द्वारा अपनी पर्यवेक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद ईडी ने मामले की जांच शुरू की. जिसमें स्पष्ट रूप से बड़े पैमाने पर पैसे के लेन-देन का उल्लेख किया गया है. इसी मामले में 9 जुलाई को भी दिल्ली, पंजाब और बिहार के कई इलाकों में थी सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की गई थी. अभी दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में जो सर्च ऑपरेशन हुए है इसमें कैश पैसा और 15 किलो सिल्वर बुलियन जब्त किया गया था.
ये भी पढ़ें- Jammu Kashmir को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग वाली याचिकाओं पर SC ने दिया जल्द सुनवाई का भरोसा
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…