Trimbakeshwar Temple VIP Darshan Controversy: नाशिक में होने वाले आगामी महाकुंभ से पहले त्र्यंबकेश्वर मंदिर एक बार फिर चर्चा में आ गया है. इस बार वजह मंदिर में VIP दर्शन के लिए तय की गई नई फीस है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं और संत समाज में बहस तेज हो गई है.
मंदिर प्रशासन की ओर से लगाए गए एक बोर्ड में साफ लिखा गया है कि अगर कोई भक्त बिना लंबी कतार में लगे जल्दी दर्शन करना चाहता है, तो उसे प्रति व्यक्ति 2500 रुपये का शुल्क देना होगा. इस व्यवस्था के लागू होने के बाद से ही मंदिर परिसर में इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं.
स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का कहना है कि धार्मिक स्थलों पर इस तरह की अलग-अलग श्रेणियों में दर्शन की व्यवस्था आम भक्तों के साथ असमानता पैदा करती है. कई लोगों ने इसे महंगा और आम श्रद्धालुओं के लिए मुश्किल बढ़ाने वाला कदम बताया है.
वहीं, कुछ का मानना है कि भीड़ प्रबंधन और व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी व्यवस्था की गई होगी, लेकिन इसकी कीमत इतनी ज्यादा होना चर्चा का विषय बन गया है.
ये भी पढ़ें- कालाष्टमी पर ‘शतभिषा नक्षत्र’ का महा-संयोग, सुबह के राहुकाल में भूलकर भी न करें शुभ कार्य; जानें पूजा मुहूर्त और उपाय
इस मामले ने अब धार्मिक संत समाज और अखाड़ों तक भी अपनी पहुंच बना ली है. कई साधु-संतों और महंतों ने इस फैसले पर नाराजगी जताई है. उनका कहना है कि मंदिरों में दर्शन सभी के लिए समान होने चाहिए और पैसे के आधार पर अलग-अलग सुविधा देना उचित नहीं है.
नाशिक महाकुंभ को लेकर पहले ही प्रशासन पर भारी भीड़ प्रबंधन का दबाव है. ऐसे में VIP दर्शन शुल्क को लेकर उठा यह विवाद और बड़ा रूप ले सकता है. फिलहाल मंदिर ट्रस्ट की ओर से इस फैसले को लेकर कोई नया संशोधन या आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…
Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…
Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…
US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…
अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…
PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…