Bharat Express DD Free Dish

नाशिक महाकुंभ से पहले त्र्यंबकेश्वर मंदिर में VIP दर्शन पर विवाद, 2500 रुपये फीस पर उठे सवाल

त्र्यंबकेश्वर मंदिर में VIP दर्शन के लिए 2500 रुपये फीस तय होने के बाद विवाद बढ़ गया है. नाशिक महाकुंभ से पहले लिए गए इस फैसले पर श्रद्धालुओं और संत समाज ने नाराजगी जताई है और इसे आम भक्तों के साथ भेदभाव बताया है.

Nashik Mahakumbh, Trimbakeshwar Temple, VIP Darshan

Trimbakeshwar Temple VIP Darshan Controversy: नाशिक में होने वाले आगामी महाकुंभ से पहले त्र्यंबकेश्वर मंदिर एक बार फिर चर्चा में आ गया है. इस बार वजह मंदिर में VIP दर्शन के लिए तय की गई नई फीस है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं और संत समाज में बहस तेज हो गई है.

मंदिर प्रशासन की ओर से लगाए गए एक बोर्ड में साफ लिखा गया है कि अगर कोई भक्त बिना लंबी कतार में लगे जल्दी दर्शन करना चाहता है, तो उसे प्रति व्यक्ति 2500 रुपये का शुल्क देना होगा. इस व्यवस्था के लागू होने के बाद से ही मंदिर परिसर में इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं.

VIP दर्शन की फीस को लेकर उठे सवाल

स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का कहना है कि धार्मिक स्थलों पर इस तरह की अलग-अलग श्रेणियों में दर्शन की व्यवस्था आम भक्तों के साथ असमानता पैदा करती है. कई लोगों ने इसे महंगा और आम श्रद्धालुओं के लिए मुश्किल बढ़ाने वाला कदम बताया है.

वहीं, कुछ का मानना है कि भीड़ प्रबंधन और व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी व्यवस्था की गई होगी, लेकिन इसकी कीमत इतनी ज्यादा होना चर्चा का विषय बन गया है.

ये भी पढ़ें- कालाष्टमी पर ‘शतभिषा नक्षत्र’ का महा-संयोग, सुबह के राहुकाल में भूलकर भी न करें शुभ कार्य; जानें पूजा मुहूर्त और उपाय

संत समाज और अखाड़ों में नाराजगी

इस मामले ने अब धार्मिक संत समाज और अखाड़ों तक भी अपनी पहुंच बना ली है. कई साधु-संतों और महंतों ने इस फैसले पर नाराजगी जताई है. उनका कहना है कि मंदिरों में दर्शन सभी के लिए समान होने चाहिए और पैसे के आधार पर अलग-अलग सुविधा देना उचित नहीं है.

पहले से ही भीड़, अब बढ़ा विवाद

नाशिक महाकुंभ को लेकर पहले ही प्रशासन पर भारी भीड़ प्रबंधन का दबाव है. ऐसे में VIP दर्शन शुल्क को लेकर उठा यह विवाद और बड़ा रूप ले सकता है. फिलहाल मंदिर ट्रस्ट की ओर से इस फैसले को लेकर कोई नया संशोधन या आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read