आस्था

नवरात्रि में करें लौंग के ये उपाय, मां दुर्गा की कृपा से हमेशा रहेंगे खुशहाल, बढ़ेगी धन-दौलत!

Laung Ke Upay: नवरात्रि चल रही है और इस दौरान भक्त मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं. कहा जाता है कि शारदीय नवरात्रि में किए गए उपाय बहुत हद तक लाभकारी साबित होते हैं. ऐसे में अगर आप भी मां दुर्गा की विशेष कृपा पाना चाहते हैं तो लौंग का उपाय कर सकते हैं. मान्यता है कि नवरात्रि में लौंग के उपाय न सिर्फ सेहत के लिए अच्छा है बल्कि ज्योतिष शास्त्र के नजरिए इसके उपाय आपकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने में मददगार साबित हो सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं नवरात्रि में किए जाने वाले लौंग के विशेष उपाय.

नवरात्रि में लौंग के 4 चमत्कारी उपाय

नवरात्रि में किसी भी दिन शुभ मुहूर्त में लाल रंग के वस्त्र में एक जोड़ा लौंग रखकर मां दुर्गा को अर्पित करें. ऐसा करने के बाद उस पोटली को धन रखने वाले स्थान पर या अपनी तिजोरी में रख दें. माना जाता है कि लौंग के इस उपाय से आर्थिक स्थिति अच्छी होती है.

नवरात्रि में जब कभी मां दुर्गा की आरती करें तो उसमें तीन लौंग रखें. इसके बाद मां दुर्गा की आरती करें. मान्याता है कि ऐसा करने से घर नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है. परिणामस्वरूप घर सकारात्मकता बनी रहती है. इसके अलावा घर में सुख-समृद्धि आती है.

यह भी पढ़ें: नवरात्रि में मिले ये संकेत तो समझिए मां दुर्गा हैं प्रसन्न, घर में जल्द आएगी सुख-समृद्धि और धन-दौलत

अगर किसी को बार-बार नजर लग रही है और उनके काम नहीं बन रहे हैं तो ऐसे में नवरात्रि में किसी भी दिन एक जोड़ा लौंग लेकर अपने सिर से 7 बार वार लें और उसे मां दुर्गा के मंदिर में जाकर उन्हें अर्पित कर दें. ऐसा करने से से लाभ मिलेगा. साथ ही नौकरी-व्यापार में आ रही बाधा दूर होगी.

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए भी नवरात्रि में लौंग का उपाय अत्यंत लाभकारी माना गया है. इसके लिए नवरात्रि के दौरान रोजाना सुबह-शाम घर के मुख्य द्वार पर लौंग के तेल का एक दीपक जलाएं. माना जाता है कि लौंग के इस उपाय को करने से हर प्रकार की बाधाएं दूर हो जाती हैं.

यह भी पढ़ें: महाअष्टमी पर 50 साल बाद दुर्लभ संयोग, इन 4 राशियों के लोग होंगे धनवान! बरसेगी मां महागौरी की कृपा

Dipesh Thakur

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

5 hours ago