उत्तर प्रदेश

Viral Video: ‘नहीं हैं पैसे भेज दो जेल…’ अधिकारी के सामने व्यापारी ने उतारे कपड़े

गाजियाबाद के मोहन नगर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से चर्चा का विषय बना हुआ है. इस वीडियो में एक व्यक्ति जो व्यापारी बताया जा रहा है. वो कुछ लोगों के सामने अपने सारे कपड़े उतारता दिखाई दे रहा है. इस व्यक्ति का नाम अक्षय जैन है. यह वीडियो स्टेट GST विभाग के मोहन नगर चेक पोस्ट ऑफिस का है. अक्षय का आरोप है कि उसके उपर टैक्स चोरी का आरोप लगाकर अधिकारी उसे परेशान कर रहे हैं.

अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए अक्षय ने बताया कि इनको पैसे चाहिए ना… इनको दो लाख रुपये चाहिए. उसके पास दो लाख रुपये नहीं है तो कहां से देंगे ? इतना कहते हुए अक्षय ने बताया कि वो एक रुपए की टैक्स चोरी नहीं किया है. व्यापारी ने कहा कि मुझे जेल भेज दो, मेरे पास पैसे नहीं हैं. व्यापारी ने शुक्रवार शाम पांच बजे से रात नौ बजे तक धरना दिया.

अक्षय के मुताबिक उसकी मेरठ में एक फैक्ट्री है और गाजियाबाद में गोदाम है. जब उसका 250 किलो लोहा मेरठ से आया तो उसका ई-बिल जनरेट किया गया था. अभी गाड़ी पटेल मार्ग के कांटा पर तौली ही जा रही थी. तभी जीएसटी टीम ने गाड़ी को जब्त किया और मोहन नगर ले आई. टीम के मुताबिक डिलिवरी चालान के अंदर सरिया का साइज नहीं बताया गया है, जबकि उद्यमी अक्षय का कहना है कि साइज लिखना जरूरी नहीं है और ना ही इस तरह का कोई शासनादेश जारी किया गया है. अधिकारी पर आरोप लगाते हुए अक्षय ने बताया कि साइज के नाम पर 2 लाख का जुर्माना मांगा गया था. जब वह धरने पर बैठा तो उसके बाद 2 लाख की जगह 10 हजार रुपए का जुर्माना किया गया.

Bharat Express Desk

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

40 minutes ago

कोलकाता पंडाल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख: मृतकों के परिजनों के लिए ₹2 लाख का ऐलान, अस्पताल जाएंगे अमित शाह

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…

49 minutes ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

59 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

1 hour ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

1 hour ago