आस्था

पंचक काल में होगी नवरात्रि की शुरुआत, जानें कलश स्थापना और मां दुर्गा की पूजा को लेकर क्या कहता है ज्योतिष

Panchak: 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है. वहीं इसके पहले 19 मार्च को पंचक लग रहा है. इस कारण चैत्र नवरात्रि का आरंभ पंचक काल में हो रहा है. चैत्र नवरात्रि की प्रतिपदा और द्वितीया तिथि तक पंचक काल रहेगा. हालांकि यह पंचक बेहद ही शुभ फलदायी है.

पंचक काल में बनेंगे यह शुभ योग

पंचक की शुरुआत 19 मार्च से हो जाएगी और यह पांच दिन रहने के बाद 23 मार्च को खत्म हो जाएगा. ज्योतिष के जानकारों के अनुसार पंचक काल में मीन राशि में 5 ग्रहों का बेहद ही शुभ संयोग बनने जा रहा है. इसकी शुरुआत में गजकेसरी योग, बुधादित्य योग, हंस योग, शश योग, धर्मात्मा और राज लक्षण योग जैसे शुभ योग भी बन रहे हैं.

मां दुर्गा की पूजा से पूरी होगी हर मुराद

मां दुर्गा की पूजा लोक कल्याणकारी है. किसी भी तरह की ग्रह दशा हो मां की कृपा से वे शुभ परिणाम देने लगते हैं. पंचक के दौरान कलश स्थापना और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने में किसी तरह की कोई रोक नहीं है. वहीं पंचक काल में दक्षिण दिशा में यात्रा, नया घर बनवाना और लकड़ी से जुड़े किसी भी तरह के कार्य करवाना वर्जित रहता है.

इसे भी पढ़ें: Lucky Sign On Palm: भाग्यशाली लोगों की हथेली पर होते हैं ये निशान, करियर में तरक्की के अलावा मिलती है बेशुमार दौलत

ऐसे होती है पंचक काल की गणना

ज्योतिष में माना जाता है कि तंत्र-मंत्र की शुरुआत मां दुर्गा की कृपा से ही पूर्णता को प्राप्त होते हैं. ग्रह दोषों से जुड़ी समस्या भी मां दुर्गा की पूजा से ही दूर होती है. ज्योतिश शास्त्र में पंचक को अशुभ माना जाता है. इस दौरान बनने वाले नक्षत्रों का योग शुभ नहीं होता. रेवती, उत्तरा भाद्रपद, पूर्वा भाद्रपद, शतभिषा और धनिष्ठा नक्षत्रों के संयोग से पंचक काल की गणना की जाती है. माना जाता है कि पंचक काल में अगर कोई काम किया जाता है तो वह पांच बार फिर से होता है.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा के कुंभ और मीन राशि में गोचर करने से पंचक काल का निर्माण होता है. इसे एक अन्य नाम भदवा से भी जाना जाता है. दिन के हिसाब से पंचक के कई प्रकार होते हैं जैसे राज पंचक, अग्नि पंचक, रोग पंचक, चोर पंचक.

Rohit Rai

Recent Posts

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

21 minutes ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

30 minutes ago

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

1 hour ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

2 hours ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

3 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

3 hours ago