खेल

Team India: संजू सैमसन को वनडे टीम में मौका मिलना चाहिए था! इस दिग्गज ने उठाए टीम इंडिया पर सवाल

India vs Australia: भारतीय खिलाड़ियों की इंजरी का कोई अंत नहीं है, क्योंकि वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए पहली पसंद के कई खिलाड़ियों के बिना होंगे. जो 2023 आईपीएल से पहले मेन इन ब्लू की आखिरी सीरीज होगी. जहां जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत लंबे समय तक टीम से बाहर रहेंगे, वहीं टीम रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर के बिना भी होगी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर दोनों को टीम में नामित किया गया था. मगर भारतीय कप्तान व्यक्तिगत कारणों से शुक्रवार (17 मार्च) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सीरीज के पहले मैच में टीम का हिस्सा नहीं होंगे. जबकि चौथे टेस्ट मैच के दौरान पीठ में चोट लगने के कारण श्रेयस अय्यर पूरी श्रृंखला से बाहर हो गए हैं.

इस बीच पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने टीम सिलेक्शन पर सवाल उठाए हैं. दरअसल जब आशंका जताई जा रही थी कि श्रेयस अय्यर चोटिल होने के कारण पूरी सीरीज नहीं खेल पाएंगे तभी संभावना थी कि उनके रि​प्लेसमेंट के तौर पर संजू सैमसन को टीम में शामिल किया जा सकता है. मगर ऐसा हुआ नहीं. शुक्रवार से सीरीज शुरू हो जाएगी लेकिन अभी तक बीसीसीआई की ओर से इस बल्लेबाज के रि​प्लेसमेंट के तौर पर कोई नाम नहीं दिया है. अब टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी रहे और अब कमेंट्री कर रहे आकाश चोपड़ा ने इसी पर सवाल उठा दिया है. इतना ही नहीं, उन्होंने उस टीम को लेकर भी अपनी बात रखी है, जो वनडे सीरीज के लिए चुनी गई है.

संजू सैमसन के सपोर्ट में आए आकाश

आकाश चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. हमेशा वो बेबाक अंदाज में अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटते. ऐसा ही कुछ भारत- ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज से पहले भी देखने को मिला है. पहले वनडे मैच से पहले आकाश चोपड़ा ने एक तगड़ा ​ट्वीट कर दिया है. उन्होंने लिखा है कि रोहित शर्मा पहले वनडे के लिए उपलब्ध नहीं है. श्रेयस अय्यर पूरी सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं। क्या संजू सैमसन को टीम में शामिल नहीं किया जाना चाहिए था. इसके कुछ देर बाद ही आकाश चोपड़ा ने एक और ट्वीट किया, इसमें लिखा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए जो टीम चुनी गई है, उसमें सात गेंदबाज शामिल किए गए हैं।.इसमें से चार आलराउंडर हैं, जिसमें रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर शामिल हैं.

जहां तक ​​वनडे क्रिकेट की बात है तो 2022 में सैमसन के लिए यह साल शानदार रहा, क्योंकि उन्होंने 10 मैचों में 71.00 की औसत से 105.57 की शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 284 रन बनाए. हालांकि, 2023 में एकदिवसीय प्रारूप में सैमसन को भारत की किसी भी टीम में चुना जाना बाकी है, पंत के चोटिल होने के बावजूद श्रीलंका या न्यूजीलैंड श्रृंखला में भी नहीं खेले.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

व्यतीपात योग में पितृ पक्ष की सप्तमी श्राद्ध, जानें आज के पंचांग की खास बातें

Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…

1 hour ago

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

8 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

8 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

8 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

8 hours ago