आस्था

Nirjala Ekadshi 2023: मई माह में इस दिन है निर्जला एकादशी, जानें सर्वार्थ सिद्धि योग और इस दिन के शुभ मूहूर्त

Nirjala Ekadshi 2023: हिंदू धर्म में एकादशी के दिन का विशेष महत्व है. एक साल में 24 एकादशी के व्रत पड़ते हैं. एकादशी के दिन भगवान विष्णु की कथा सुनने से घर परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. वहीं भगवान विष्णु की कृपा से सभी तरह के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है. ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को निर्जला एकादशी कहते हैं. इस साल यह 31 मई को पड़ रहा है.

बिना जल के व्रत

निर्जला एकादशी का व्रत बेहद ही मुश्किल भरा होता है. अन्य व्रतों में जहां पानी पिया जा सकता है वहीं निर्जला एकादशी के दिन बिना पानी पिए ही व्रत रखा जाता है. इसके अलावा इस दिन किसी भी तरह के तरल पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए. जिस किसी को कोई बीमारी हो या बिना पानी के रहना मुमकिन न हो वे सामान्य तौर पर व्रत के लिए लागू होने वाले नियमों का पालन करें. निर्जला एकादशी की रात में भगवान विष्णु के सहस्त्र नामों का पाठ करें.

शुभ मुहूर्त और पारण का समय

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार निर्जला एकादशी का व्रत 31 मई को रखा जाएगा. हालांकि, इसकी शुरुआत 30 मई को दोपहर में 01 बजकर 07 मिनट से हो जाएगी और इसका समापन अगले दिन 31 मई को दोपहर में 1 बजकर 45 मिनट पर होगा. वहीं इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है. जो सुबह 05 बजकर 24 मिनट से लेकर सुबह 06 बजे तक रहेगा. बात करें निर्जला एकादशी व्रत के पारण की तो अगले दिन 1 जून को सुबह 05 बजकर 24 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 10 मिनट तक इसका पारण किया जा सकेगा.

इसे भी पढ़ें: इस पौधे की खूबी जानकार चौंक जाएंगे आप, माना जाता है धन के देवता कुबेर का पौधा, होती है पैसों की बरसात

निर्जला एकादशी पर करें यह उपाय

निर्जला एकादशी के दिन किए गए दान पुण्य का भी विशेष महत्व है. वहीं गर्मी में पड़ने के कारण निर्जला एकादशी को जल से भरा एक कलश दान करें और प्यासे लोगों के लिए पानी की व्यवस्था करें. इसके अलावा पशु पक्षियों के लिए किसी पात्र में पानी रखे और दाने का भी इंतजाम करें. मन में किसी के प्रति द्वेष, घृणा और क्रोध न रखें और सूर्यदेव को जल अर्पित करने का संकल्प लें.

Rohit Rai

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

2 hours ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

7 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

8 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

8 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

8 hours ago