खेल

CSK vs DC: चेन्नई ने दिल्ली को दिया 224 रन का टारगेट, प्लेऑफ में एंट्री के करीब धोनी की टीम

CSK vs DC, IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने दिल्ली के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इस मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ बल्लेबाजी करने के बाद डेवोन कॉनवे और ऋतुराज गायकवाड़ ने सीएसके को एक मजबूत शुरुआत दिलाई. इस साझेदारी के दम पर चेन्नई ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 223 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया है.

चार बार आईपीएल की ट्रॉफी पर अपा कब्जा जमा चुकी सीएसके को प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई करने के लिए ये मैच जीतना बेहद जरूरी है. वहीं डीसी पहले ही इस रेस से बाहर हो चुकी है और चेन्नई को झटका देने के इरादे से मैदान में है. बता दें ये एक हार सीएसके की उम्मीदों को खत्म नहीं करेगी, लेकिन यह धोनी के नेतृत्व वाली इस टीम के लिए मुश्किलें खड़ी कर देगी.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: एक साल में अर्श से फर्श पर आया IPL का धुरंधर, नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

गायकवाड-कॉन्वे की शतकीय साझेदारी

डेवेन कॉन्वे और ऋतुराज गायकवाड की सलामी जोड़ी ने चेन्नई सुपर किंग्स को दमदार शुरुआत दिलाई,.दोनों के बीच शतकीय ओपनिंग साझेदारी हुई. गायकवाड ने 50 गेंदों पर 79 रन की अहम पारी खेली. वहीं डेवोन कॉनवे 87 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

CSK: ऋतुराज गायकवाड़, डेवन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, शिवम दुबे, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे और महीश तीक्षणा

DC: डेविड वॉर्नर, राइली रूसो, यश ढुल, अमन खान, अक्षर पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, खलील अहमद, एनरिक नॉर्किया

Amit Kumar Jha

Recent Posts

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…

6 minutes ago

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

11 minutes ago

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में सर्दियों की जहरीली हवा रोकने की तैयारी, 1 नवंबर से इन वाहनों का कटेगा चालान

Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…

18 minutes ago

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

48 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

56 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

1 hour ago