आस्था

ओंकारेश्वर से खंडवा के लिए रवाना हुई भव्य कांवड़ यात्रा, नर्मदा से जल लेकर पैदल निकले हजारों शिव भक्त

Kanwar Yatra 2026: सावन के महीने में मध्य प्रदेश के धार्मिक स्थलों पर शिव भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है. हाल ही में ओंकारेश्वर के पावन तट से एक ऐसी ही भव्य और विशाल कांवड़ यात्रा की शुरुआत हुई है, जो मां नर्मदा का जल लेकर खंडवा के लिए रवाना हो चुकी है. इस यात्रा में शामिल होने के लिए दूर-दूर से हजारों की संख्या में युवा और बुजुर्ग पहुंचे हैं, जिससे पूरा इलाका भगवा रंग में रंगा नजर आ रहा है.

हनुमान चालीसा से हुई शुरुआत

शनिवार को ओंकारेश्वर के गणेश नगर बस स्टैंड पर नजारा बेहद खास था. घाटों से लेकर सड़कों तक केवल भगवा वस्त्र पहने कांवड़िए ही दिखाई दे रहे थे. यात्रा की शुरुआत से पहले महादेवगढ़ मंदिर के पुजारी पंडित अश्विन खेड़े की अगुवाई में सभी ने मिलकर सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया. इसके बाद विधि-विधान से भगवा ध्वज और संतों-ब्राह्मणों का पूजन किया गया.

इस दौरान संतो ने भी कांवड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें अपना आशीर्वाद दिया. कार्यक्रम में षट दर्शन मंडल ओंकारेश्वर से श्री मंगलदास जी महाराज, महंत श्री रामदास जी महाराज और महामंडलेश्वर स्वामी श्री श्याम चेतन पुरी जी महाराज विशेष रूप से मौजूद रहे. संतों के आशीर्वचन पाकर शिव भक्तों का जोश और हाई हो गया.

501 लीटर की कांवड़ बनी आकर्षण

इस यात्रा की सबसे खास बात यह है कि इसमें शामिल कांवड़िए अलग-अलग आकार और क्षमता की कांवड़ लेकर चल रहे हैं. यात्रा में 1 लीटर से लेकर 11, 21, 51, 101, 151 और यहां तक कि 501 लीटर नर्मदा जल वाली विशाल कांवड़ें भी शामिल हैं. इन सभी कांवड़ों को बेहद खूबसूरती से सजाया गया है, जो रास्ते भर लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं.

ये भी पढे़ं- एक दो नहीं कांवड़ यात्रा में 100 हॉर्न वाली बाइक, पुलिस ने सीज कर दी गाड़ी, VIDEO VIRAL

‘भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प’

महादेवगढ़ मंदिर के संरक्षक अशोक पालीवाल ने इस दौरान यात्रा के मुख्य उद्देश्य पर रोशनी डाली. उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नेपाल की तरह भारत भी शीघ्र हिंदू राष्ट्र बने, इसके लिए युवाओं को आगे आना होगा.

उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक अनुष्ठानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के साथ ही हमें मां भारती को परम वैभव पर पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि खंडवा पहुंचकर जल चढ़ाने के बाद सभी कांवड़िए महादेवगढ़ पर चल रहे श्री हनुमत शक्ति जागरण महाअनुष्ठान में हनुमान चालीसा का पाठ कर अपनी आहुति देंगे.

यात्रा के दौरान चाहत सिंह तोमर, संकेत जोशी, कुश पालीवाल, विशाल पासी और मनीष पालीवाल सहित कई प्रमुख संयोजक और कार्यकर्ता व्यवस्था संभालने में जुटे रहे. यात्रा के सबसे आगे संदीप धोपे भगवा ध्वज थामे चल रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

World Mental Health Day: डिप्रेशन और तनाव को कोसों दूर रखेगा बस रोज का ये छोटा सा नियम

Meditation Benefits: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जानिए कैसे नियमित ध्यान आपके मानसिक तनाव को…

4 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में धारा 163 लागू: त्योहारों पर पुलिस का कड़ा पहरा, घर से निकलने से पहले जान लें क्या हैं पाबंदियां

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट…

8 minutes ago

लाहौर बना महिलाओं के लिए ‘डेंजर जोन’: 8 महीने में रेप के 498 मामले दर्ज, हर 6 घंटे में एक महिला शिकार

अल्पसंख्यक अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था 'वॉयस ऑफ पाकिस्तान माइनॉरिटी' की रिपोर्ट के…

20 minutes ago

Dhruv Rathee Detain: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले प्रशासन का बड़ा क्रैकडाउन, हिरासत में लिये गए जर्मनी से लौटे यूट्यूबर ध्रुव राठी

Dhruv Rathee Detained: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर ध्रुव राठी को जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले…

26 minutes ago

चीन में चुप्पी, तो भारत में बवाल क्यों? स्टारलिंक मामले में Elon Musk से पूछे जा रहे सवाल

Elon Musk Starlink Controversy: भारत में Starlink की मंजूरी और कारोबारी प्रतिस्पर्धा को लेकर बहस…

35 minutes ago

टूटी गाड़ियां, फूटे शीशे और छतों में हो गए छेद! हरिद्वार में झमाझम गिरे ओले, पहाड़ों पर मौसम का विकराल रूप

उत्तराखंड के हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि से गाड़ियों, घरों की छतों और सोलर पैनलों को…

41 minutes ago