आस्था

2 अगस्त से पंचक की शुरुआत, शुभ कार्यों पर रहेगी रोक, जानें क्या करें और क्या न करें

Panchak August 2023: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह और नक्षत्रों की गणना के आधार पर कुछ समय या काल ऐसे होते हैं, जिन्हें अत्यंत अशुभ माना जाता है. इस दौरान कई काम ऐसे होते हैं, जिन्हें करना सही नहीं माना जाता. इसी तरह पंचक काल में भी कई तरह के शुभ कामों को करने की मनाही रहती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सामान्यत: माह में एक बार पंचक तो आते ही है, लेकिन दिन के हिसाब ले यह अलग-अलग होता है. इस बार लगने वाले पंचक को अग्नि पंचक कहते हैं. इस दौरान किए जाने वाले कुछ कार्यों का अग्नि की तरह ही विपरीत प्रभाव पड़ता है. ऐसे में कुछ बातों का ख्याल रखते हुए इसके दुष्प्रभावों से बचा जा सकता है.

नाम के अनुसार हीं पंचक की समय अवधि पांच दिनों तक रहती है. हिंदू धर्म में पंचक के दौरान कुछ कार्य पूरी तरह से वर्जित रहते हैं. इस बार अगस्त माह में मलमास में पंचक लगने जा रहा है. इस कारण किसी भी तरह के अनिष्ट से बचने के लिए इन पांच दिनों में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.

कब से कब तक है पंचक

मलमास में शुरु हो रहे इस पंचक की शुरुआत 02 अगस्त 2023, मंगलवार को प्रात:काल 2 बजकर 21 मिनट से होगी और यह 07 अगस्त 2023, को 7 बजकर 55 मिनट तक रहेगा. इस दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य करने पर रोक रहेगी.

अग्नि पंचक 2023 में कौन-से काम करना होगा शुभ

ज्योतिष के अनुसार पंचक के दौरान कुछ कामों को करने की मनाही रहती है वहीं इस पंचक को कई कामों के लिए शुभ भी माना जाता है. कहा जाता है कि इस पंचक के दौरान सरकारी और संपत्ति से जुड़े कामों को करने में सफलता मिलती है.

ये भी पढ़ें: Parama Ekadashi 2023: इस दिन है अधिक मास की परमा एकादशी, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

पंचक के दौरान इन कामों से बचें

इस अवधि में अगर आप नए घर का निर्माण या पुराने घर की मरम्मत करवाने की भी सोच रहे हैं तो फिलहाल उसे इन पांच दिनों के लिए स्थगित कर दें. ज्योतिष के अनुसार इन दिनों किसी तरह की यात्रा से भी बचना चाहिए. हो सके तो अपने गुस्से पर भी नियंत्रण रखें. वहीं पंचक में किसी भी तरह का कोई भी लेन-देन न करें.

Rohit Rai

Recent Posts

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

1 hour ago

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

7 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

8 hours ago