देश

Delhi Weather Update: बारिश का दौर थमते ही बढ़ गई गर्मी, महीने के आखिरी दिन होगी वर्षा, जानिए आज का मौसम

देश भर में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है. वहीं मौसम विभाग ने 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जुलाई का महीना ख़त्म होने को है और इस महीने में भारी बारिश होती है. मौसम विभाग के मुताबिक अगस्त के महीने में भी बारिश हो सकती है.

वहीं राजधानी की बात करें तो यहां बारिश को दौर थमते ही उमस और गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है. लेकिन मौसम विभाग ने बताया है कि अगले कुछ दिन तक हल्की वर्षा हो सकती है. जिससे मौसम खुशनूमा बना रहोगा. जबकि तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.

देश के कई हिस्सों में  शनिवार को हुई बारिश

वहीं देश के कई हिस्सों में  शनिवार को हुई बारिश से तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आई है. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को 14.8 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी है. इसका असर तापमान पर पड़ा है, एक दिन पहले तापमान 36.6 डिग्री था, जो गिरकर 33.4 डिग्री पर आ गया. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी ओडिशा और इससे सटे पश्चिम बंगाल के तटों पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है.

ये भी पढ़ें- Tejas: जम्मू-कश्मीर भेजा गया तेजस, घाटी में उड़ान भर रहे भारतीय वायुसेना के पायलट, चीन-पाक बॉर्डर पर अलर्ट

क्या कह रहा है मौसम विभाग?

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक गर्मी और उमस परेशान कर सकती है. अगले छह दिनों तक दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, भारी बारिश नहीं होगी. अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है. बुधवार से एक बार फिर तापमान में गिरावट होगी. बुधवार से शुक्रवार तक तापमान 34 से 35 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है. मंगलवार को दिल्ली में 18 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है.

Dimple Yadav

Recent Posts

चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…

39 minutes ago

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

60 minutes ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

1 hour ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

2 hours ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

2 hours ago