Parivartini Ekadashi 2026: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली परिवर्तिनी एकादशी को लेकर इस बार श्रद्धालुओं के बीच तारीखों का असमंजस बना हुआ है. भगवान विष्णु के शयन काल के दौरान करवट बदलने से जुड़ी इस एकादशी का शास्त्रों में विशेष महत्व है. आइए जानते हैं कि इस वर्ष परिवर्तिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, कलश-पूजा का विधान क्या है और व्रत के पारण का सही समय क्या रहेगा.
भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी (वामन एकादशी) का व्रत 22 सितंबर 2026 को रखा जाएगा. 21 सितंबर की रात से शुरू होकर 22 सितंबर की रात तक रहने वाली इस तिथि में उदया तिथि मान्य होगी. श्रद्धालु इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर व्रत रखेंगे. व्रत का पारण 23 सितंबर को सुबह 6:10 से 10:12 के मध्य होगा.
पंचांग की गणना के अनुसार, एकादशी तिथि की शुरुआत 21 सितंबर 2026 को रात लगभग 8:00 बजे होगी, जो 22 सितंबर की रात करीब 9:43 बजे तक समाप्त होगी. हिंदू धर्म में उदया तिथि की मान्यता के अनुसार, परिवर्तिनी एकादशी का व्रत 22 सितंबर 2026 (मंगलवार) को ही रखा जाएगा.
चातुर्मास के दौरान भगवान विष्णु योगनिद्रा में रहते हैं. मान्यता है कि इस दिन श्रीहरि शयन करते हुए करवट बदलते हैं, इसलिए इसे ‘परिवर्तिनी एकादशी’ या ‘पार्श्व एकादशी’ कहा जाता है. इसके अलावा, इसी तिथि को भगवान विष्णु के वामन अवतार की विशेष पूजा भी की जाती है, जिसके कारण इसे ‘वामन एकादशी’ के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन व्रत रखने से पापों का नाश होता है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.
एकादशी व्रत में चावल, गेहूं, जौ और अन्य अनाजों का सेवन वर्जित माना जाता है. व्रत रखने वाले श्रद्धालु फल, दूध, साबूदाना, कुट्टू या सिंघाड़े के आटे से बने फलाहारी व्यंजनों का सेवन कर सकते हैं. अधिक तला-भुना खाने से बचें और शरीर में पानी की कमी न होने दें.
परिवर्तिनी एकादशी व्रत का पारण 23 सितंबर 2026 (बुधवार) को किया जाएगा. पंचांग के अनुसार, पारण का शुभ समय सुबह 06:10 बजे से 10:12 बजे के बीच रहेगा.
एकादशी के दिन जरूर करें ये उपाय:
पूजा के उपरांत परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्य के लिए प्रार्थना करें.
यह भी पढ़ें-शारदीय नवरात्र 2026: 8 या 9 दिन? महासंयोग देख पंडित भी हैरान, नोट करें सही तारीख
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सभी 14 आरोपियों…
हैदराबाद में CLEA के पहले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में CJI सूर्यकांत ने लॉ छात्रों के लिए…
Ujjain Simhastha 2028 News: उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारियों के बीच रेलवे ने बुलडोजर चलाकर…
Gujarat New Vehicle Rule: गुजरात सरकार ने निजी वाहनों पर जाति का नाम, सरनेम, जाति…
शादी-ब्याह और जुलूसों में बजने वाला तेज डीजे सिर्फ कानों को ही नहीं, बल्कि दिल…
23 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालेन्द्र शाह अयोध्या धाम से जनकपुर धाम के…