खेल

एशियन गेम्स में भारतीय शूटरों का जलवा! तीन सिल्वर से किया श्रीगणेश, इलावेनिल वलारिवन ने जीते दो पदक

Asian Games 2026 में भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है. पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्राक्ष पाटिल की तिकड़ी ने भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता. इस पदक के साथ भारत के खाते में अब कुल तीन मेडल हो गए हैं और खास बात यह है कि तीनों पदक शूटिंग में ही आए हैं.

टीम इवेंट के क्वालिफिकेशन में रुद्राक्ष पाटिल ने सबसे प्रभावी प्रदर्शन किया. उन्होंने 60 शॉट में 631.8 का स्कोर बनाकर तीसरा स्थान हासिल किया. हिमांशु ढिल्लों 630 अंक के साथ सातवें और पार्थ माने 628.3 अंक के साथ अगले स्थान पर रहे. तीनों भारतीय निशानेबाजों ने मिलकर 1890.1 अंक जुटाए. चीन ने 1899.0 अंकों के साथ गोल्ड मेडल जीता और इसी के साथ विश्व रिकॉर्ड भी बनाया. वहीं, 1884.2 अंकों के साथ दक्षिण कोरिया को ब्रॉन्ज मेडल मिला.

रुद्राक्ष का दूसरा एशियाई खेल पदक

रुद्राक्ष पाटिल के लिए यह उपलब्धि खास रही. 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में यह उनका दूसरा एशियाई खेल पदक है. इससे पहले उन्होंने हांग्जो में आयोजित 2023 एशियन गेम्स में इसी स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था. क्वालिफिकेशन में शीर्ष आठ में जगह बनाने के कारण रुद्राक्ष और हिमांशु ने व्यक्तिगत फाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली है.


ये भी पढ़ें: ‘म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के’ एशियन गेम्स में हॉकी टीम का तूफानी आगाज, उज्बेकिस्तान को 19-0 से रौंदा


इलावेनिल ने भी जीते दो सिल्वर

शूटिंग में भारत के लिए इससे पहले इलावेनिल वलारिवन ने भी शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने शुरुआती दिन टीम स्पर्धा में सिल्वर जीतने के बाद महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में भी सिल्वर अपने नाम किया. यह उनका पहला व्यक्तिगत एशियाई खेल पदक है. भारत ने हांग्जो एशियन गेम्स में शूटिंग से 22 पदक जीते थे, जिनमें 7 गोल्ड, 9 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज शामिल थे.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

24 minutes ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

2 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

2 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

3 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

3 hours ago