आस्था

Today Horoscope, 07 September 2023: आज के दिन भगवान विष्णु की कृपा से इन राशि वालों को हो सकता है बड़ा लाभ, पढें आज का राशिफल

Today Horoscope, 07 September 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइए देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज के दिन नौकरी में बदलाव हो सकता है. खर्च में बढ़ोतरी से परेशान हो सकते हैं. मान सम्मान में वृद्धि होगी. व्यापार में कोई नया उद्यम शुरू कर सकते हैं.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आपको घर बनाए रखना होगा. व्यापार में अड़चन आ सकती है. किसी दोस्त की मदद से आमदनी के नए मार्ग बनेंगे. दिनचर्या प्रभावित हो सकती है. यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज आपको दूसरों के वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा. आमदनी में बढ़ोतरी होगी. मानसिक शांति बनी रहेगी. वाहन सुख मिलने की संभावना है. सेहत को लेकर सतर्क रहें.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज के दिन कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं. शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा. व्यापार में विस्तार हो सकता है. संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज के दिन आपको फिजूल खर्ची करने से बचना चाहिए. धन संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना है. आत्मविश्वास बना रहेगा. रोजगार के नए अवसर मिलेंगे.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज के दिन सुबह से ही मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी. शिक्षा से जुड़ी कोई विशेष उपलब्धि हासिल हो सकती है. दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी. आमदनी को लेकर चिंतित हो सकते हैं.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज आपको काम की अधिकता से बचना चाहिए. पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है. खर्च में बढ़ोतरी होगी. धार्मिक कार्यों में रुझान हो सकता है. किसी लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज के दिन शासन सत्ता के सहयोग से कोई खास प्रोजेक्ट हासिल हो सकता है. व्यापार में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. नए मकान को लेने की योजना बना सकते हैं.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज के दिन मानसिक शांति बनी रहेगी. करियर को लेकर व्यर्थ की चिंता करने से बचें. शिक्षा से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी. जीवनसाथी के सहयोग से व्यापार में बढ़ोतरी होगी. दिन के दूसरे पहर में कोई शुभ समाचार मिलेगा.

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आप रात में विश्वास से भरे रहेंगे. नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का साथ मिलेगा. आमदनी की अपेक्षा खर्च अधिक रहेगा. किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बना सकते हैं. निवेश का लाभ मिलेगा.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज के दिन आत्मविश्वास में कमी हो सकती है. परिवार में कलह होने की आशंका है. खान-पान पर विशेष ध्यान दें. संपत्ति के मामले में सावधान रहने की जरूरत है. करियर में बदलाव हो सकता है.

इसे भी पढ़ें: Kitchen Vastu Tips: किचन के वास्तु से लेकर खाना बनाने और खाने के इन नियमों की अनदेखी पड़ सकती है भारी, घेर सकती हैं आर्थिक तंगी और बीमारियां

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आप अपनी समझदारी से कम बनाने में सफल रहेंगे. व्यर्थ के बाद विवाद में पड़ने से बचना चाहिए. करियर में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है. विदेश से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है.

Rohit Rai

Recent Posts

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

1 hour ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

1 hour ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

2 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

3 hours ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

3 hours ago