आस्था

Ravi Pushya Yoga 2023: 10 सितंबर को बनने जा रहा रवि पुष्य नक्षत्र, इन 3 राशियों को होगा बंपर लाभ

Ravi Pushya Yoga 2023: ज्योतिष शास्त्र में रवि पुष्य नक्षत्र बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है. इस नक्षत्र का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है. अत्यंत शुभ माने जाने वाला यह दुर्लभ योग इस साल 2023 में 10 सितंबर को बन रहा है. इस दिन अजा एकादशी भी पड़ रही है. वहीं इस दिन कुछ चीजों की खरीददारी काफी शुभ मानी जाती है. ज्योतिष के जानकारों के अनुसार इस दिन नया वाहन, सोना-चांदी, संपत्ति और मकान खरीदना काफी शुभ माना जाता है. वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें इस योग से विशेष लाभ मिलता दिख रहा है.

तुला राशि (Libra Zodiac)

रवि पुष्य नक्षत्र तुला राशि वालों के लिए बेहद ही भाग्यशाली रहने वाला है. इसके प्रभाव से एक तरफ जहां पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा वहीं दूसरी तरफ इनके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. व्यापार में कोई बड़ा निर्णय लेंगे, जिसकी वजह से बड़ा लाभ होने की संभावना है. करियर के लिहाज से भी इन राशि वालों को बड़ा लाभ मिल सकता है. धातु से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी तो इनके सामाजिक मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है.

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

मिथुन राशि वालों के लिए रवि पुष्य नक्षत्र व्यापार से लेकर नौकरी तक में सफलता के नए द्वार खोलेगा. सूर्य देव की कृपा से आय के नए स्त्रोत बनेंगे. इस दौरान ये राशि वाले आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. वहीं परिवार को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं. कार्यस्थल पर मान सम्मान मिलेगा. परिवार के साथ खुशी के पल बिताएंगे.

इसे भी पढ़ें: Kitchen Vastu Tips: किचन के वास्तु से लेकर खाना बनाने और खाने के इन नियमों की अनदेखी पड़ सकती है भारी, घेर सकती हैं आर्थिक तंगी और बीमारियां

सिंह राशि ( Leo  Zodiac)

सिंह राशि वालों को रवि पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से व्यापार में कोई बड़ा लाभ हो सकता है. वहीं इनके धन-धान्य में बढ़ोतरी हो सकती है. निवेश करने के लिए भी यह समय काफी उत्तम है. नौकरीपेशा लोगों की आमदनी बढ़ेगी. कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात भविष्य में बड़ा लाभ दे सकती है. विद्यार्थियों के लिए भी यह योग उत्तम है. वैवाहिक सुख उत्तम होगा तो अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी पर दुर्लभ संयोग…! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…

2 minutes ago

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

8 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

9 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

9 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

9 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

10 hours ago