Today Horoscope, 15 December 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइए देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज के दिन आपका मनोबल ऊंचा बना रहेगा. आत्मविश्वास से बड़े कामों को करने में सफल रहेंगे. व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन उत्तम है. बेरोजगार लोगों को रोजगार का अवसर मिल सकता है.
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज दिन की शुरुआत में किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है. घरेलू खर्च एकदम से बढ़ सकते हैं. इलेक्ट्रॉनिक सामान के खराब होने की आशंका है. पुराने रोग उभर सकते हैं.
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज के दिन नौकरी पेशा लोगों के लिए उत्तम है. छात्रों के उच्च-शिक्षा के योग बन रहे हैं. व्यापार से जुड़े लोगों को कागजी मसलों पर ध्यान बनाए रखना चाहिए. खुद पर विश्वास बना रहेगा.
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज के दिन माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा. सेहत पर ध्यान रखना होगा. कार्यक्षेत्र में काम का भार बढ़ सकता है. व्यापार में पार्टनर की राय लेना न भूले. मन की बात माता-पिता से शेयर करें.
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज के दिन मन में शांति बनी रहेगी. कार्यक्षेत्र में बेहतर सुझाव मिलेंगे. समाज में मान-सम्मान मिलेगा. परिवार में आपकी प्रशंसा होगी. मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं. जोड़ों के दर्द या गठिया की परेशानी हो सकती है.
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज के दिन इस राशि के लोगों को कार्यस्थल पर अत्यधिक आत्मविश्वास से बचना चाहिए. स्वास्थ्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कानूनी मसले का सामना करना पड़ सकता है. पूजा पाठ जैसे अनुष्ठान में शामिल हो सकते हैं.
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज के दिन कार्यस्थल पर दूसरों से अहंकार दिखाने से बचें. व्यापारियों के लिए आज मुनाफे का दिन है. नशे से दूर रहने का प्रयास करें. बच्चों से जुड़ा कोई भी मामला प्यार से हल करने की कोशिश करें.
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज के दिन कोई भी काम पूरी प्लानिंग के साथ करें. व्यापारियों को वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए. नकारात्मक उर्जा के प्रभाव के कारण विचारों में परिवर्तन आ सकता है.
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज के दिन विदेश में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं. किसी शुभ समाचार के मिलने की संभावना है. व्यापारी वर्ग को चालबाज लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है. आज के दिन आपको दिखावा करने से बचना होगा.
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज के दिन अपने से छोटे लोगों से अनुचित तरीके से बात करने से बचें. व्यापारी वर्ग द्वारा की गई मेहनत रंग लाएगी. फिटनेस पर फोकस बना रहेगा. घर में किसी बात पर विवाद हो सकता है.
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज के दिन कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी. व्यापारी वर्ग को आर्थिक लाभ होगा. दूसरों से मेलजोल बढ़ाने की कोशिश करें. आज के दिन किए गए निवेश का भविष्य में बेहतर लाभ पाएंगे.
इसे भी पढ़ें: Surya Gochar 2023: 16 दिसंबर को सूर्य करेंगे धनु राशि में गोचर, इन राशि वालों की होगी चांदी
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज के दिन प्रोफेशनल लाइफ के साथ किसी तरह का कोई समझौता करना पड़ सकता है. परिवार में समय देना पड़ सकता है. सेहत के मामले में अलर्ट रहना होगा. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…