Today Horoscope, 22 August 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइए देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज के दिन खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है. धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे. आज आपको करियर में अपनी महत्वाकांक्षाएं पूरी होती हुई दिखाई देगीं. किसी बड़े कार्य के पूरे होने का जश्न मना सकते हैं.
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपको पूर्व में किए गए निवेश का लाभ मिल सकता है. पैसों को लेकर कंजूसी कर सकते हैं. मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी. वाणी पर स्वयं रखें.
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज के दिन परिवार के सहयोग से व्यापार में कोई नया उद्यम शुरू कर सकते हैं. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. माता-पिता की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं.
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आपको पहले से चले रहे कार्यों को पूरा करने का अवसर मिलेगा. दिन के दूसरे पहर में अचानक से यात्रा के योग बन सकते हैं. व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन उत्तम है.
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपको खानपान में सावधानी बरतनी चाहिए. सेहत के मामले में आज परेशानी उठानी पड़ सकती है. संतान को लेकर चिंता करने से बचें. शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को कार्यों में सफलता मिलेगी.
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आप खुद को पहले से बेहतर महसूस करेंगे. शुगर और उच्च रक्तचाप के मरीजों को आज अपना विशेष ख्याल रखना चाहिए. बच्चों द्वारा की जाने वाली गतिविधियों से आपकी चिंता बढ़ सकती है.
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपको अपनी बात दूसरों से बताने से बचना चाहिए. पूर्व में जमा किए गए धन अचानक से खर्च करने की आवश्यकता पड़ सकती है. रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन उत्तम है. दूसरों के वाद-विवाद में पड़ने से बचें.
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपको कुछ काम ऐसे करने होंगे जिन्हें करने की इच्छा बिल्कुल भी नहीं है कानूनी मामलों में आपके पक्ष में निर्णय आ सकता है सेहत के मामले में खुद को पहले से ज्यादा स्वस्थ महसूस करेंगे
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज कुछ ऐसा होगा जिससे आपके सोचने का नजरिया बदल जाएगा. मानसिक रूप से प्रसन्नता महसूस करेंगे. धार्मिक क्षेत्र में रुझान हो सकता है. करियर को लेकर संतुष्ट हो सकते हैं.
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है. अटके हुए कार्य पूरे होंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिलेंगे. दिन के दूसरे पहर में परिवार के किसी सदस्य द्वारा शुभ समाचार मिल सकता है.
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आपको परिवार को लेकर तनाव हो सकता है. सकारात्मक सोच रखने का प्रयास करें. जीवनसाथी की सेहत को लेकर धन खर्च करना पड़ सकता है. सेहत पर ध्यान दें.
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज के दिन धन लाभ के योग बन रहे हैं. शेयर बाजार में किसी निवेश का बड़ा लाभ मिल सकता है. पाचन को लेकर दिक्कत हो सकती है. कानूनी मामलों में सतर्कता बरतनी होगी.
Karwan Geeton Ka Neeraj Event: नई दिल्ली में 4 अक्टूबर को ‘कारवां गीतों का... नीरज’…
Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का 12 राशियों पर…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज रवि योग नए प्रयासों…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: आज आपका मिलनसार और मददगार स्वभाव लोगों के बीच सम्मान…