सांकेतिक तस्वीर
Kitchen Vastu: वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके रसोईघर का वास्तु ठीक नहीं है या फिर आप खाना बनाने से लेकर खाने तक वास्तु से जुड़े नियमों का पालन ठीक ढंग से नहीं करते तो आपको जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं. माना जाता है कि किचन का वास्तु दोषपूर्ण होने और रसोई में वास्तु के कुछ नियमों ध्यान नहीं रखने पर इसका नकारात्मक असर पूरे परिवार पर पड़ता है.
रसोई के वास्तु पर दें ध्यान
घर में रसोई दक्षिण पूर्व यानी अग्नि कोण में होना उत्तम माना जाता है. रसोईघर के ठीक सामने शौचालय नहीं होना चाहिए. वहीं शौचालय के ऊपर या नीचे भी किचन का होना ठीक नहीं माना जाता. ऐसा होने पर घर परिवार के लोगो के स्वास्थ्य और उनकी वित्तिय स्थिति पर नकारात्मक असर पड़ता है. ऐसे घरों में रहने वाले लोग आर्थिक तंगी का शिकार भी हो सकते हैं.
वहीं किचन ऐसी जगह हो जहां मुख्य दरवाजे के बाहर से किचन का का चूल्हा नहीं दिखाई दे. वास्तु के अनुसार यह भी एक बड़ा दोष है. इस तरह के घर में बीमारियां अपना पैर जमा लेती हैं. वहीं किसी न किसी रूप में धन हानि होते रहती है.
इस दिशा में हो रसोई का स्लैब
रसोई घर में स्लैब या अलमारी आदि को दक्षिण या पश्चिम दिशा में बनाना चाहिए. रसोई में उपयोग होने वाले मसालों और खाद्य पदार्ध को वायव्य कोण में रखा जाना चाहिए. वहीं किचन में बने रोशनदान या खिड़कियों को बड़ा रखने का प्रयास करना चाहिए.
इसे भी पढ़ें: नजर दोष से जिंदगी हो जाती है तबाह, इस उपाय से दूर करें बच्चों और कारोबार पर लगने वाला नजर दोष
भोजन बनाते और खाते समय रखें इन बातों का ध्यान
खाना बनाते समय यह जरूरी है कि चूल्हा ऐसी जगह रखा हो जिससे आपका मुख दक्षिण दिशा में न होने पाए. न केवल दक्षिण दिशा, बल्कि उत्तर और पश्चिम दिशा की तरफ भी मुख करके भोजन नहीं बनाना चाहिए. ऐसा करने पर धन की तेजी से हानि होती है. गैस से लेकर रसोई घर की नियमित सफाई करनी चाहिए. वहीं खाते समय अपनी थाली में कभी भी अन्न न छोड़ें. ऐसा करने से अन्न का अपमान होता है और मां अन्नपूर्णां नाराज हो जाती हैं.
अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…
ग्रेटर नोएडा के दादरी में जीटी रोड पर मरम्मत के दौरान दुकान का लेंटर गिरने…
CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेक्षागृह में रविवार को अखिल विश्व…
PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…
Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…
बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…