आस्था

पितृ पक्ष में दिखे पूर्वजों से जुड़े ये संकेत तो समझिए पलटने वाली है किस्मत, पितरों की कृपा से होगी खूब तरक्की

Pitru Paksha 2024 Good Sign: पितृ पक्ष चल रहा है और इस दौरान सपने में पूर्वजों का आना भविष्य में घटने वाली बड़ी घटनाओं का पूर्व संकेत देती है. दरअसल स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति सपने में अपने पूर्वजों को देखता है तो यह इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में बड़ी घटना घटने वाली है. सपने में पूर्वजों का आना कई संकेत देते हैं. ऐसे में आज हम आपको स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ऐसे पांच सपने के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस बात का संकेत देते हैं कि भविष्य में बड़ा लाभ हो सकता है या पितरों की कृपा से किस्मत अचानक पलट सकती है. आइए जानते हैं स्वप्न में पितरों से जुड़े कौन से सपने शुभ संकेत देते हैं.

पूर्वजों के हाथ में फूल दिखाई देना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर सपने में आपके पूर्वज अपने हाथों में फूल लेकर नजर आते हैं तो यह एक शुभ संकेत है. वैसे तो पूर्वजों के हाथों में किसी भी रंग के फूल का दिखना शुभ है लेकिन अगर उनके हाथ में सफेद फूल नजर आये तो यह इस बात का संकेत है कि भविष्य में बड़ा धन लाभ होने वाला है.

सपने में हंसते हुए पूर्वज दिखना

पितृ पक्ष के दौरान अगर आपके पूर्वज स्वप्न में हंसते हुए नजर आएं तो यह काफी शुभ संकेत हो सकता है. स्वप्न शास्त्र के जानकार बताते हैं कि यह सपना इस बात की ओर इशारा करता है कि आपके पूर्वज आपसे संतुष्ट हैं. इस प्रकार के स्वप्न का अर्थ है कि आपको अचानक धन लाभ हो सकता है. इसके अलावा करियर में जबरदस्त तरक्की मिलने वाली है.

यह भी पढ़ें: पितृ दोष से हैं परेशान तो पितृ पक्ष में करें ये चमत्कारी उपाय, बरसेगी पितरों की कृपा; रहेंगे खुशहाल

पूर्वजों का दरवाजे पर दस्तक देना

अगर स्वप्न में आपके पूर्वज घर के दरवाजे पर पहुंचे हुए दिखाई देते हैं तो यह इस बात का पूर्व संकेत है कि जल्द ही आपके घर में खुशियां दस्तक देने वाली है. पूर्वजों से जुड़ा यह स्वप्न इस बात की ओर इशारा करता है कि आपका को महत्वपूर्ण काम बनने वाला है.

पूर्वजों का मिठाई खिलाते हुए दिखना

अगर आपको स्वप्न में ऐसा नजर आता है कि आपके पूर्वज आपको मिठाई खिला रहे हैं तो यह सपना किस्मत बदलने वाला साबित होगा. यह स्वप्न इस बात का संकेत देता है कि आपको अगर किसी प्रकार का कर्ज है तो उससे मुक्ति मिलने वाली है. कारोबार में जबरदस्त तरक्की होने वाली है.

सपने में मृत दादा या पिता का दिखना

पितृ पक्ष के दौरान अगर सपने में आपको मृत दादा या पिता नजर आते हैं तो इसका अलग-अलग अर्थ हो सकता है. अगर सपने में मृत दादा या दादी हंसते हुए नजर आएं तो यह इस बात का संकेत है कि आपको किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिलने वाली है. इसके अलावा पूर्वजों के जुड़ा यह संकेत आर्थिक संकटों से मुक्ति की ओर भी इशारा करता है. अगर आप आर्थिक कारणों से परेशान हैं तो उससे छुटकारा मिल सकता है. इतना ही नहीं, यह स्वप्न इस बात का भी पूर्व संकेत देता है कि आने वाले समय में आपको पूर्वजों का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होने वाला है. पितरों की कृपा से आपकी किस्मत अचानक बदल सकती है.

यह भी पढ़ें: पितृ पक्ष की ये तिथियां होती हैं बेहद खास, जरूर करें पितरों का श्राद्ध; नाराज पूर्वज होंगे प्रसन्न

Dipesh Thakur

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

2 hours ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

3 hours ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

3 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

4 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

4 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

4 hours ago