आस्था

राहु करने जा रहा है नक्षत्र परिवर्तन, इन 5 राशि वालों को होगी परेशानी, फूंक-फूंककर रखें कदम

Rahu Nakshatra Parivartan 2024: राहु 10 नवंबर को नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहा है. इस दिन राहु उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेगा. ज्योतिष शास्त्र में जिस तरह से राहु के गोचर का महत्व है, उसी तरह राहु का नक्षत्र परिवर्तन भी महत्वपूर्ण माना जाता है. राहु ग्रह 10 नवंबर को रात 11 बजकर 31 मिनट पर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेगा. जिससे कुछ राशियों को लाभ होगा, जबकि कुछ राशियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं राहु के नक्षत्र परिवर्तन के दौरान किन राशियों को फूंक-फूंककर कदम बढ़ाना होगा.

मेष राशि

राहु का नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है. नक्षत्र परिवर्तन की अवधि में मेष राशि से जुड़े जातकों में चिड़चिड़ापन आएगा. इस दौरान क्रोध पर संयम रखना होगा. विवाद हो सकता है. ऐसे में किसी भी प्रकार के विवाद में पड़ने से बचें. आर्थिक संकट मंडरा सकता है.

कर्क राशि

राहु के नक्षत्र परिवर्तन के दौरान कर्क राशि के जातकों को किसी नोकझोंक हो सकती है. प्रशासनिक कार्यों से बचना होगा. इस दौरान निवेश ना करें अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है. सेहत का खास ख्याल रखना होगा. कोई भी निर्णय बहुत सोच-समझकर लें.

यह भी पढें: धन-वैभव के कारक शुक्र और गुरु मिलकर संवारेंगे 3 राशि वालों की किस्मत, 7 नवंबर से शुरू होंगे अच्छे दिन

सिंह राशि

राहु के नक्षत्र परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों को नुकसान हो सकता है. कार्यक्षेत्र में अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. आमदनी में उतार-चढ़ाव आएगा. आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

कन्या राशि

राहु का नक्षत्र परिवर्तन से कन्या राशि वालों को धन का नुकसान हो सकता है. स्वास्थ्य को लेकर बहुत सतर्क रहना होगा. खर्च की अधिकता से मानसिक परेशानी हो सकती है. धन को लेकर चिंता रहेगी. कारोबार में आर्थिक नुकसान हो सकता है. निवेश को लेकर बहुत सतर्क रहना होगा.

मकर राशि

इस राशि के लोगों के लिए भी राहु का नक्षत्र परिवर्तन शुभ नहीं माना जा रहा है. इस दौरान परिवार के सदस्यों से रिश्ते बिगड़ सकते हैं. मकर राशि के जातक को अपनी वाणी पर संयम रखना होगा. बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं. कार्यक्षेत्र में कम को लेकर तनाव रहेगा. जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है.

Dipesh Thakur

Recent Posts

अर्नब के बाद अब चक्रवात ‘मुरासु’ का कहर शुरू…! बंगाल की खाड़ी से बार-बार क्यों उठ रहे प्रलयकारी तूफान?

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' को लेकर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना…

28 minutes ago

अगले 8 घंटे 18 राज्यों में जबरदस्त कहर ढाएगा मौसम..! 80 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' (Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना…

1 hour ago

Florida Plane Crash: बाल-बाल बचे डोनाल्ड ट्रंप, घर से 10 KM दूर प्लेन हुआ क्रैश, 9 लोगों की हुई मौत

Florida Plane Crash: अमेरिका के साउथ फ्लोरिडा के रिहायशी इलाके में एक प्राइवेट प्लेन क्रैश…

1 hour ago

आज बन रहा है शक्तिशाली लक्ष्मी योग…! भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि…

2 hours ago

आज बन रहा है दुर्लभ लक्ष्मी योग: वृषभ और कन्या राशि को शानदार मौका, मिथुन वाले सावधान

आज सोमवार को ग्रहों की विशेष चाल और लक्ष्मी योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या,…

3 hours ago